चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की घटना का सफल अनावरण

03 अदद स्टार्टर एवं 01 अदद मिनी ट्रांसफार्मर बरामद, 02 अभियुक्ताएं गिरफ्तार

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना चोपन पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया है।

थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 218/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में उ0नि0 घनश्याम तिवारी मय हमराह पुलिस बल क्षेत्र में मामूर थे। दिनांक 06.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोठा टोला से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी किए गए 03 अदद स्टार्टर एवं 01 अदद मिनी ट्रांसफार्मर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा दोनों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत न्यायालय भेजा गया।

अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत मामले में  सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपियों पर ₹35 हजार का इनाम घोषित Read More अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत मामले में सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपियों पर ₹35 हजार का इनाम घोषित

गिरफ्तार अभियुक्ताओं ने बरामद सामान को चोरी का होना स्वीकार किया। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक एवं विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण क्रमश :मिनी कोल पत्नी राजन सिंह, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी भलुवा टोला, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, रबिया बीबी पत्नी इस्तेखार खाँ, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी भलुवा टोला, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के पास से 03 अदद स्टार्टर, 01 अदद मिनी ट्रांसफार्मर।

धान गोदाम में चोरी के मामले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। Read More धान गोदाम में चोरी के मामले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

अभियोग का विवरण-मु0अ0सं0 0218/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।गिरफ्तारी का दिनांक, समय एवं स्थान -दिनांक 06.06.2026 को समय करीब 07:29 बजे, ग्राम कोठा टोला  गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 घनश्याम तिवारी, थाना चोपन, हे0का0 शिवशरण राम, हे0का0 छोटेलाल, म0का0 शैलजा सिंह शामिल रहीं। सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित Read More जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार