नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हंडिया पुलिस ने दबोचा।

दया शंकर त्रिपाठी  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।

संवाददाता 

 

प्रयागराज। हंडिया थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के भावापुर गांव स्थित पुलिया के पास से दबोचकर न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीबीआई के जाल में फंसे डाक विभाग के अधिशासी अभियंता, डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। Read More सीबीआई के जाल में फंसे डाक विभाग के अधिशासी अभियंता, डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

पुलिस के अनुसार थाना हंडिया में मु0अ0सं0-262/2026 के तहत धारा 65(2), 115(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता तथा 5M/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी प्रिन्स मौर्या पुत्र अशोक मौर्या निवासी ग्राम बनपुरवा सरायपीथा, थाना हंडिया, कमिश्नरेट प्रयागराज की तलाश की जा रही थी।

फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार के पास हुआ हादसा। Read More फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार के पास हुआ हादसा।

बताया गया कि मुकदमा वादी ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने तथा घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ लखनऊ कार्यालय इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट नई दिल्ली राष्ट्रीय पार्षद सदस्य पंकज सक्सेना को किया गया सम्मानित  Read More ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ लखनऊ कार्यालय इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट नई दिल्ली राष्ट्रीय पार्षद सदस्य पंकज सक्सेना को किया गया सम्मानित 

जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर हंडिया पुलिस टीम ने गुरुवार को अभियान चलाकर आरोपी प्रिन्स मौर्या को थाना क्षेत्र के ग्राम भावापुर स्थित पुलिया के निकट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की गई।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार