फीचर्ड

खजनी पुलिस की सख्ती से थमे भारी वाहनों के पहिए, ग्रामीण मार्गों पर लौटी राहत
सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को कलेक्ट्रेट में दी गई भव्य विदाई-उनके उत्कृष्ठ कार्यो का किया गया उल्लेख
चोपन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 58.75 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अवैध असलहा बरामद
बीजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन सीमा पार छिपे अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य दबोचे, बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल व लाठी-डण्डे आदि बरामद

प्रयागराज में रोडवेज अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने 8 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ दबोचा।

ड्यूटी लगाने और सर्विस बुक में प्रविष्टि सही करने के नाम पर मांगी थी घूस, कैंट थाने में दर्ज होगा मुकदमा।

PRAYAGRAJ SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात रिपोर्ट सरस सिंह 

भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रयागराज के जीरो रोड डिपो में तैनात सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) अरविंद कुमार मिश्र को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से रोडवेज विभाग में हड़कंप मच गया और कार्यालय परिसर में कर्मचारियों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार जीरो रोड डिपो के एक परिचालक ने एंटी करप्शन संगठन से शिकायत की थी कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार मिश्र उसकी ड्यूटी लगाने तथा सर्विस बुक में आवश्यक प्रविष्टि सही करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि अधिकारी द्वारा लगातार दबाव बनाकर 8 हजार रुपये देने को कहा जा रहा था।

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन संगठन ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर निरीक्षक रविंद्र सिंह के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की।

विधायक गौरा ने मुख्य सेविकाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट फोन वितरण किया Read More विधायक गौरा ने मुख्य सेविकाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट फोन वितरण किया

सोमवार दोपहर शिकायतकर्ता निर्धारित राशि लेकर जीरो रोड डिपो स्थित कार्यालय पहुंचा। जैसे ही सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने रिश्वत की रकम अपने कब्जे में ली, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने मौके पर ही आरोपी अधिकारी से पूछताछ की और रिश्वत की राशि बरामद कर ली।

अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत मामले में  सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपियों पर ₹35 हजार का इनाम घोषित Read More अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत मामले में सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपियों पर ₹35 हजार का इनाम घोषित

अचानक हुई कार्रवाई से डिपो कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों और अधिकारियों में घटना को लेकर चर्चा का दौर शुरू हो गया। एंटी करप्शन टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रवाना हो गई।

शुद्ध देशी गुड़ के नाम पर मिलावटी गुड़ बेचने का आरोप, जांच की मांग Read More शुद्ध देशी गुड़ के नाम पर मिलावटी गुड़ बेचने का आरोप, जांच की मांग

एंटी करप्शन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। इस संबंध में कैंट थाने में विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एंटी करप्शन विभाग ने आम लोगों और सरकारी कर्मचारियों से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत तत्काल विभाग को दें, ताकि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार