नवीनतम
फीचर्ड
संस्कार भारती एवं महेश्वर साधना ललित कला केंद्र के तत्वावधान में कथक कार्यशाला का शुभारंभ
मीरजापुर।
रामलाल साहनी
मिर्जापुर। भारतीय संस्कृति, कला एवं संस्कारों के संवर्धन हेतु संस्कार भारती, मिर्जापुर एवं महेश्वर साधना ललित कला प्रशिक्षण केंद्र, विंध्याचल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ रविवार को प्लेवे स्कूल परिसर, बल्ली का अड्डा मिर्जापुर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री माननीय श्री सोहनलाल श्रीमाली जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी क्लब एलिट की सचिव श्रीमती वीणा खंडेवाला जी, संस्कार भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री दिनेश्वर पति त्रिपाठी जी, संस्कार भारती मिर्जापुर की जिला अध्यक्ष पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव जी तथा संस्कार भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। तत्पश्चात कथक नृत्य प्रशिक्षक श्री मनीष कुमार शर्मा ने अपनी आकर्षक एवं भावपूर्ण कथक प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा।
Read More बकाया भुगतान को लेकर आशा एवं संगिनी कर्मियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री सोहनलाल श्रीमाली जी ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय कलाएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। नई पीढ़ी को इन कलाओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने संस्कार भारती द्वारा आयोजित इस प्रकार की कार्यशालाओं की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती वीणा खंडेवाला जी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में कला एवं संस्कृति का महत्वपूर्ण योगदान है। वहीं पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव जी ने संस्कार भारती की सांस्कृतिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए अधिकाधिक युवाओं को भारतीय कला से जुड़ने का आह्वान किया। डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी जी ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में संस्कार भारती की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया तथा कार्यशाला की सफलता की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन श्री सोमेश्वर पति त्रिपाठी ने किया। सहसंयोजक श्रीमती शालू वर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रखा गौड़,मोनिका सिंह,संदीप महादेव, राकेश वर्मा, रामधनी पाल, रामलाल, सनी, दीपक त्रिपाठी, डॉ. संदीप श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार अग्रहरी, रमे
श बाबू गुप्ता, आशु सोनी घनश्याम दास शर्मा अभिषेक शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यशाला आगामी 14 जून 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों को कथक नृत्य का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।


Comments