अधिवक्ता मंच, इलाहाबाद की ओर से बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्र के नाम खुला पत्र

आपका यह बयान अधिवक्ताओं पर आरोप कम और आपकी अपनी विफलताओं का सार्वजनिक इकबाल ज्यादा है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज  मान्यवर, आपका यह बयान कि “देश में 35 से 40 प्रतिशत वकील फर्जी हैं” केवल एक असंवेदनशील टिप्पणी नहींबल्कि पूरे अधिवक्ता समुदाय के आत्मसम्मान पर हमला है। यह बयान किसी टीवी बहस के प्रवक्ता ने नहींबल्कि उस संस्था के अध्यक्ष ने दिया है जिसे देश के अधिवक्ताओं की गरिमास्वतंत्रता और पेशेवर मानकों की रक्षा करनी चाहिए। लेकिन सच यह है कि आपका यह बयान अधिवक्ताओं पर आरोप कम और आपकी अपनी विफलताओं का सार्वजनिक इकबाल ज्यादा है।

यदि वास्तव में देश में इतनी बड़ी संख्या में फर्जी वकील मौजूद हैंतो सबसे पहले कठघरे में आप स्वयं खड़े हैं। क्योंकि वर्षों से बार काउंसिल ऑफ इंडिया का नेतृत्व आपके हाथों में रहा है। डिग्री सत्यापन से लेकर नामांकन व्यवस्था तकलॉ कॉलेजों की मान्यता से लेकर विधि शिक्षा की निगरानी तक — हर महत्वपूर्ण तंत्र आपकी अध्यक्षता और प्रभाव के अधीन संचालित होता रहा है।

फिर यह बताइए कि—

बिना भवनों वाले लॉ कॉलेजों को मान्यता किसने दी?

अग्नि पीड़ित को राहत सामग्री प्रदान Read More अग्नि पीड़ित को राहत सामग्री प्रदान

बिना योग्य शिक्षकों और पुस्तकालयों के संस्थानों को “लीगल एजुकेशन” का लाइसेंस किसने दिया?

त्रिवेणीगंज एसडीपीओ कार्यालय का डीआईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, 450 लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश Read More त्रिवेणीगंज एसडीपीओ कार्यालय का डीआईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, 450 लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

विधि शिक्षा को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त निजी दुकानों में बदलने दिया किसने?

पंजाबः निकाय चुनाव में आप की जीत Read More पंजाबः निकाय चुनाव में आप की जीत

निरीक्षणों को औपचारिक भ्रष्टाचार और कागजी खानापूर्ति में बदलने दिया किसने?

आज अदालतों में जो गुणवत्ता-विहीन विधि स्नातकों की भीड़ दिखाई देती हैवह किसी संयोग का परिणाम नहीं है। यह आपकी अध्यक्षता में वर्षों तक चलाए गए उस विनाशकारी मॉडल का परिणाम है जिसमें शिक्षा नहींमान्यता का कारोबार फलता-फूलता रहा।

विडंबना यह है कि इस पूरे पतन की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय आपने पूरे अधिवक्ता समाज को ही “फर्जी” घोषित कर दिया। यह वही मानसिकता है जिसमें नेतृत्व अपनी असफलता छिपाने के लिए जनता को दोषी ठहराने लगता है।

देश का अधिवक्ता समाज यह भी देख रहा है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया धीरे-धीरे अधिवक्ताओं की स्वतंत्र संस्था कम और सत्ता प्रतिष्ठान के अनौपचारिक सहयोगी मंच में अधिक बदलती गई। अदालतों में संघर्षरत युवा अधिवक्ताओं की समस्याओं पर आपकी आवाज़ कभी उतनी मुखर नहीं रहीजितनी सत्ता के प्रति आपकी विनम्रता रही है।

आपके सार्वजनिक आचरण से यह धारणा गहरी हुई है कि बार काउंसिल का नेतृत्व अब अधिवक्ताओं की लड़ाई लड़ने के बजाय सत्ता की कृपा प्राप्त करने में अधिक रुचि रखता है। राज्यसभा की राजनीति और सत्ता के गलियारों में स्वीकार्यता की आकांक्षा ने बार काउंसिल की संस्थागत गरिमा को गंभीर क्षति पहुँचाई है।

देश के तीन नए आपराधिक कानूनों—Bharatiya Nyaya Sanhita,Bharatiya Nagarik Suraksha SanhitaऔरBharatiya Sakshya Adhiniyam को लेकर जब देशभर के अधिवक्ताओं में व्यापक असंतोष थाजब जिला बारों से लेकर उच्च न्यायालयों तक गंभीर आपत्तियाँ उठ रही थींजब वकील समुदाय लोकतांत्रिक विमर्श और प्रतिरोध चाहता था — तब आपने उस असंतोष को संगठित करने के बजाय उसे ठंडा करने की भूमिका निभाई। आपने अधिवक्ताओं की आवाज़ बनने के बजाय सत्ता को असुविधा से बचाने का काम किया।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया को एक स्वतंत्रनिर्भीक और लोकतांत्रिक संस्था होना चाहिए थालेकिन आपके कार्यकाल में यह संस्था लगातार केंद्रीकृतअपारदर्शी और सत्ता-अनुकूल होती गई। अधिवक्ताओं का विश्वास कमजोर हुआविधि शिक्षा का स्तर गिरायुवा वकीलों का भविष्य असुरक्षित हुआ और संस्था की नैतिक विश्वसनीयता लगातार क्षीण होती गई।

आज जब आप पूरे पेशे को कटघरे में खड़ा कर रहे हैंतब देश का अधिवक्ता समाज आपसे पूछ रहा है —यदि सब कुछ इतना ही सड़ा हुआ हैतो वर्षों से शीर्ष पद पर बैठे व्यक्ति की जवाबदेही कहाँ तय होगी?

किसी भी लोकतांत्रिक संस्था में नैतिकता का न्यूनतम सिद्धांत यह कहता है कि जो व्यक्ति अपने ही कार्यकाल को इतनी भयावह विफलता के रूप में प्रस्तुत कर रहा होउसे पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं रह जाता।

अतः अब समय आ गया है कि आप अधिवक्ता समुदाय को अपमानित करने के बजाय अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करें और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन पद से तत्काल त्यागपत्र दें।

क्योंकि वकालत अभी भी लोकतंत्र का स्वतंत्र स्तंभ है —और इसे किसी व्यक्ति की राजनीतिक महत्वाकांक्षासत्ता-निकटता और प्रशासनिक विफलताओं की ढाल नहीं बनने दिया जा सकता।

— अधिवक्ता मंचइलाहाबाद

About The Author

Post Comments

Comments