पंजाबः निकाय चुनाव में आप की जीत
बीजेपी पांचवे नंबर पर रही लेकिन पिछली बार से ज्यादा सीटें आईं
ब्यूरो प्रयागराज। पंजाब निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 1,977 में से 958 वार्ड जीतकर बड़ी जीत दर्ज की है। सबसे खराब प्रदर्शन राज्य की प्रमुख पार्टी शिरोमणि अकाली दल की रही। बीजेपी पांचवे नंबर पर रही लेकिन पिछली बार से ज्यादा सीटें आईं।
पंजाब में 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्य के शहरी और अर्ध-शहरी निकाय चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है। कुल 1,977 वार्डों में से आप ने 958 (लगभग 48%) वार्डों पर कब्जा जमा लिया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि जनता ने "नफरत की राजनीति को हराकर विकास की राजनीति को चुना है।" हालांकि असली मुकाबला 2027 के विधानसभा चुनाव में होगा। जिसे इस पार्टी के लिए इतना आसान नहीं बताया जा रहा है। क्योंकि दूसरे नंबर पर आई कांग्रेस और क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने आप को कई जगह जबरदस्त चुनौती दी है। कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है।
26 मई को हुए मतदान में 63.94% वोटिंग दर्ज की गई थी, जिसके नतीजे शुक्रवार देर शाम तक षित किए गए। सभी मुख्य दलों की स्थिति इस प्रकार रही:
आम आदमी पार्टी: 958 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी।कांग्रेस: 397 वार्डों के साथ दूसरे स्थान पर रही।निर्दलीय: 251 सीटों पर जीत दर्ज कर तीसरे स्थान पर रहे।शिरोमणि अकाली दल: केवल 192 वार्डों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गया।भाजपा: हालांकि भाजपा 172 वार्डों के साथ पांचवें नंबर पर रही, लेकिन उसने अपनी पिछली टैली (49 सीटें) के मुकाबले जबरदस्त सुधार किया है।बहुजन समाज पार्टी : बसपा के खाते में 7 सीटें आईं।
AAP ने 5 निगमों पर जीत दर्ज की: बरनाला, बटाला, मोगा, मोहाली और बठिंडा। (ध्यान देने वाली बात है कि बरनाला भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों का गृह क्षेत्र है)।
कांग्रेस ने कपूरथला नगर निगम में स्पष्ट बहुमत हासिल किया।भाजपा ने अबोहर में जीत दर्ज की, जबकि पठानकोट में किसी दल को बहुमत नहीं मिला, लेकिन भाजपा वहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
पंजाब की राजनीति में एक दिलचस्प ट्रेंड रहा है कि जो पार्टी निकाय चुनाव जीतती है, वह बाद में विधानसभा चुनाव हार जाती है (जैसा 2015 और 2021 में हुआ था)। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्य मुकाबला 2027 में भी आप और कांग्रेस के बीच ही होगा।


Comments