जनकल्याणकारी कार्यों में सीएसआर की भूमिका बढ़ाएं, जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर करें कार्य-जिलाधिकारी

सीएसआर मद से संचालित सभी गतिविधियों की पूर्व सूचना एवं अनुमति अनिवार्य-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद में कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) मद के प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सीएसआर मद के माध्यम से संचालित होने वाले सभी जनकल्याणकारी कार्यों की सूचना जिला प्रशासन को समय से उपलब्ध कराना तथा आवश्यक अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि कंपनियां स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग एवं सूचना अधिकारी को भी उपलब्ध कराएं।

सोनभद्र में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क राशन वितरण 25 मई से 10 जून तक Read More सोनभद्र में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क राशन वितरण 25 मई से 10 जून तक

जिलाधिकारी ने कहा कि सीएसआर के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा संबंधी कार्यक्रम, जागरूकता अभियान एवं अन्य जनहितकारी गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और कंपनियों के बेहतर समन्वय से सीएसआर मद का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।

बीएससी छात्र रहस्यमय ढंग से लापता Read More बीएससी छात्र रहस्यमय ढंग से लापता

उन्होंने निर्देश दिए कि बिना सूचना एवं अनुमति के संचालित किए जाने वाले कार्यों को स्वीकृति प्रदान नहीं की जाएगी। सभी कंपनियां निर्धारित प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए जनपद के विकास में सहभागी बनें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज राय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजय कुमार मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पिपरी पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग किशोरी का बाल विवाह कराने, परिवार को डरा-धमकाकर बंधक बनाने एवं धमकी देने के आरोप में  02 अभियुक्त गिरफ्तार Read More पिपरी पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग किशोरी का बाल विवाह कराने, परिवार को डरा-धमकाकर बंधक बनाने एवं धमकी देने के आरोप में 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें