गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही, अपराध से अर्जित ₹54.10 लाख मूल्य की टाटा नेक्सॉन एवं हाईवा ट्रक कुर्क

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियुक्तों की अपराध से अर्जित अवैध सम्पत्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट 

सोनभद्र /उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराध से अर्जित अवैध सम्पत्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोन एवं थाना ओबरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त की अपराध से अर्जित चल सम्पत्ति को कुर्क किया गया।

IMG-20260529-WA0118

बीएससी छात्र रहस्यमय ढंग से लापता Read More बीएससी छात्र रहस्यमय ढंग से लापता

थाना कोन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित अभियुक्त संजय चौहान पुत्र महावीर निवासी तकिया थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध जगत से अर्जित धन से क्रय की गयी चल सम्पत्तियों को जिलाधिकारी , जनपद सोनभद्र के आदेशानुसार अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत नियमानुसार कुर्क किया गया

आगामी दिनों में आंधी, वज्रपात,  को लेकर सतर्क रहने की अपील Read More आगामी दिनों में आंधी, वज्रपात, को लेकर सतर्क रहने की अपील

।कुर्क की गयी सम्पत्तियों में वाहन संख्या UP64AV4916 टाटा नेक्सॉन, जिसकी अनुमानित कीमत ₹9,23,000/- तथा वाहन संख्या UP64CT0316M हाईवा ट्रक, जिसकी अनुमानित कीमत ₹44,87,000/- है, शामिल हैं। कुर्क की गयी सम्पत्तियों की कुल अनुमानित कीमत ₹54,10,000/- (चौवन लाख दस हजार रुपये मात्र) है। पुलिस द्वारा गठित टीम ने अभियुक्त द्वारा अपराध से अर्जित धन से खरीदी गयी सम्पत्तियों को चिन्हित करते हुए नियमानुसार कुर्की की कार्यवाही पूर्ण की। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

शिवद्वार मंदिर पर नाली के समस्या को लेकर मंदिर व्यवस्थापक ने किया औचक निरीक्षण Read More शिवद्वार मंदिर पर नाली के समस्या को लेकर मंदिर व्यवस्थापक ने किया औचक निरीक्षण

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 36/2025 धारा 317(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस व धारा 3(1), 58, 71(1) उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियमावली 2021,मु0अ0सं0 01/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986।

कुर्क की गयी सम्पत्ति का विवरण- वाहन संख्या UP64AV4916 (टाटा नेक्सॉन) कीमत ₹9,23,000/-, वाहन संख्या UP64CT0316M (हाईवा ट्रक) कीमत ₹44,87,000/-

कुर्की कार्यवाही में सम्मिलित पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, थाना कोन जनपद सोनभद्र मय हमराहियान, प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय, थाना ओबरा , हमराहियान तथा संयुक्त पुलिस टीम शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार