नैनी नए पुल से युवक-युवती ने लगाई छलांग

पीएसी जवानों ने बचाई जान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। नैनी क्षेत्र स्थित नए पुल से बुधवार  को एक युवक और एक महिला द्वारा गंगा नदी में छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। घटना के समय पुल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पीएसी के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
 
बताया जा रहा है कि युवक की पहचान विष्णु निषाद निवासी अरैल गांव, नैनी के रूप में हुई है, जबकि महिला सुनीता सिंह अरैल घाट, नैनी की रहने वाली बताई जा रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों अचानक पुल के किनारे पहुंचे और देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी। घटना को देखकर राहगीरों ने तुरंत शोर मचाया और ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवानों को सूचना दी।
 
पीएसी के जवानों ने बिना समय गंवाए नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जवानों की तत्परता और बहादुरी की सराहना की। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में मामला पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा रही।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार