सार्वजनिक शौचालय के पास कूड़े का अंबार, लोगों में नाराजगी
तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते कूड़े से उठ रही दुर्गंध ने लोगों का वहां से गुजरना तक मुश्किल कर दिया है।
अंबेडकर नगर! कटेहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्र स्थित रामदेव जनता इंटर कॉलेज के बगल बने सार्वजनिक शौचालय के पास पिछले करीब 25 दिनों से कूड़े का बड़ा ढेर जमा है। लंबे समय से कचरा न उठाए जाने के कारण आसपास गंदगी फैल गई है और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शौचालय के निकट लगातार कूड़ा डंप किया जा रहा है, लेकिन उसकी सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते कूड़े से उठ रही दुर्गंध ने लोगों का वहां से गुजरना तक मुश्किल कर दिया है।
आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।लोगों ने बताया कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से सफाई कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द कूड़ा हटवाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि गंदगी और संभावित बीमारियों से बचा जा सके।
सफाई व्यवस्था uttar pradesh news हिंदी समाचार swachhta abhiyan ambedkar nagar news ग्रामीण समस्या ताजा खबर Local News UP public toilet issue अंबेडकर नगर न्यूज़ कटेहरी समाचार कूड़े का ढेर सार्वजनिक शौचालय गंदगी Ramdev Janata Inter College Katehari News Garbage Issue Cleanliness Problem नगर पंचायत लापरवाही कचरा निस्तारण गंदगी से परेशानी दुर्गंध से लोग परेशान स्कूल छात्रों की समस्या


Comments