हीट वेव के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर का किया औचक निरीक्षण

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा सिंह के साथ संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई एवं हीट वेव से निपटने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी, ओपीडी, एआरवी कक्ष, एसएनसीयू, आर्थो एवं जनरल वार्डों  तथा ट्रामा सेंटर आदि का निरीक्षण किया।हीट वेव के दृष्टिगत ओआरएस, पेयजल, वाटर कूलर एवं कूलर अन्य आवश्यक चिकित्सीय सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों से उपचार एवं भोजन व्यवस्था की जानकारी ली।

ट्रामा सेंटर में सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित सफाई कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसएनसीयू एवं जनरल वार्डों में मरीजों एवं तीमारदारों की सुविधा हेतु अतिरिक्त पंखे, बेंच एवं कूलर लगाए जाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिए गए।

बेतिया में आशा कार्यकर्ताओं का सरकार पर तीखा हमला, बकाया भुगतान से लेकर बहाली घोटाले तक उठे गंभीर सवाल Read More बेतिया में आशा कार्यकर्ताओं का सरकार पर तीखा हमला, बकाया भुगतान से लेकर बहाली घोटाले तक उठे गंभीर सवाल

इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने हीट वेव के दृष्टिगत ओआरएस, पेयजल, वाटर कूलर एवं अन्य आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध रखने और शासन के मंशानुसार मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
       इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पीएन यादव एवं अन्य चिकित्सक उपस्थिति रहे।

नेशनल डायग्नोसिस सेंटर पर गंभीर आरोप, एक ही महिला की तीन अलग-अलग अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मचा हड़कंप Read More नेशनल डायग्नोसिस सेंटर पर गंभीर आरोप, एक ही महिला की तीन अलग-अलग अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मचा हड़कंप

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार