नवीनतम
अनपरा पुलिस व साइबर टीम की संयुक्त कार्यवाही, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस तैयार कराने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट
अनपरा/ सोनभद्र -
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को बिहार राज्य से गिरफ्तार किया गया।
थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 54/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद राशिद पुत्र मुमताज अहमद निवासी वार्ड नं0 01 कुढ़हेली टोला बलबाही थाना पलासी जिला अररिया बिहार उम्र करीब 24 वर्ष को दिनांक 17.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के संबंध में न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अररिया बिहार से 72 घंटे का ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर थाना अनपरा लाया गया, जिसे मंगलवार दिनांक 19.05.2026 को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायालय भेजा गया।
जांच के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त मोहम्मद राशिद द्वारा कूटरचना कर फर्जी तरीके से वादी के ड्राइविंग लाइसेंस संख्या UP6420140003598 पर अपना नाम, पता एवं फोटो अंकित कराते हुए DTO नागपुर महाराष्ट्र एवं DTO सिवान बिहार से फर्जी अभिलेख तैयार कराए गए थे। साथ ही अभियुक्त द्वारा बार-बार अपना पता बदलकर पहचान छिपाने का प्रयास किया जा रहा था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्र0नि0 प्रणय प्रसून श्रीवास्तव थाना अनपरा , निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी प्रभारी साइबर थाना सोनभद्र, उ0नि0 संतोष कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।


Comments