सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर के भैया बहनों का शानदार प्रदर्शन

विद्यालय परिवार ने सभी सफल भैया बहनों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

सरस्वती विद्या मंदिर, बरवत सेना, बेतिया के कक्षा 12वीं के भैया बहनों ने सीबीएसई परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय परिवार में परिणाम घोषित होते ही खुशी का माहौल देखने को मिला।

विद्यालय की बहन निशा कुमारी ने 81.80% अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। दीपशिखा कुमारी ने 81.40%, अभिनव कुमार ने 79.40%, रौनक कुमार ने 77.80% तथा कामना कुमारी ने 75.00% अंक प्राप्त किए। वहीं नवनीत भूषण ने 72.40%, प्रियांशु कुमार ने 71.00%, प्राची कुमारी ने 70.60%, यशराज परमार ने 70.40% एवं बिट्टू कुमार ने 70.00% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री फणीश्वर नाथ जी ने सभी भैया बहनों  को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम होती है। उन्होंने भैया बहनों को भविष्य में भी इसी लगन के साथ आगे बढ़ने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

​​विक्रमशिला सेतु अपडेट:   मई में तैयार होगा 'बेली ब्रिज', 10 टन तक के वाहन भर सकेंगे फर्राटा Read More ​​विक्रमशिला सेतु अपडेट:   मई में तैयार होगा 'बेली ब्रिज', 10 टन तक के वाहन भर सकेंगे फर्राटा

विद्यालय परिवार ने सभी सफल भैया बहनों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महाराणा प्रताप सिंह की जयंती समारोह पर युवाओं ने उनकी प्रेरणाओ को याद किया Read More महाराणा प्रताप सिंह की जयंती समारोह पर युवाओं ने उनकी प्रेरणाओ को याद किया

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें