संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा
गौनाहा। संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत का मामला सामने आया है, जहां मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर गांव के ही राजेश कुमार एवं उनके लड़के अंकित कुमार द्वारा पूर्व के विवाद को लेकर विकास कुमार को गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी है बताया जाता है कि मृतक विकास कुमार शादी समारोह में गए हुए थे, इसी दौरान पूर्व के विवाद को लेकर विकास एवं अंकित कुमार के बीच में विवाद हुई. जहां विवाह समारोह में गए ग्रामीणों ने जैसे तैसे मामले को शांत कराया, कल दिनांक 7 मई की देर रात्रि करीब 12 बजे विकास कुमार के घर में अंकित कुमार और उसके परिवार वाले घुसकर उसकी हत्या कर दिए हैं और घटनास्थल से फरार हो गए. परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना गौनाहा पुलिस को घटना की जानकारी दी, जहां सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है पुलिस द्वारा घटना की जानकारी वरीय अधिकारी को दि गई, जहां मौके पर पहुंचे वरीयअधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं एफएसएल की टीम ने सभी बिंदुओं को बारीकी से देखते हुए अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है, घटना पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा, वही इस घटना से मृत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है, मृतक की पहचान गौनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत के गौनाहा गांव तुरहा पट्टी वार्ड संख्या चार निवासी प्रभु साह के 21 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।


Comments