कोन क्षेत्र में शिक्षा मित्र के भरोसे चल रहा है प्राथमिक विद्यालय गिजिनियादामर्, अध्यापक गायब

लोगों ने किया कार्रवाई की मांग, संबंधित विभाग मौन

राजेश तिवारी Picture
Published On

जनपद सोनभद्र के शिक्षा क्षेत्र कोन का मामला

कोन / सोनभद्र -

शिक्षा क्षेत्र कोन के ग्राम पंचायत पीपरखाड़ अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गिजिनियादामर् के एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। बतातें चलें कि गुरुवार तड़के लगभग 8.16 बजे बच्चे खेलते नजर आये। जिसके क्रम में बच्चों से पूछने पर पता चला कि प्रभारी प्र. अध्यापक गायब होना बताया और महीने में कभी कभार ही विद्यालय आने की जानकारी दी।

IMG_20260514_135329

सूत्रों की मानें तो उक्त अध्यापक के उपर ब्लॉक के संबंधित अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। जहाँ एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री बच्चों के शिक्षा के लिए कटिबद्ध हैं और स्पष्ट निर्देश है कि कोई बच्चा अशिक्षित व भूखे न रहे किन्तु जमीनी हकीकत कोन में कुछ और बयाँ कर रही है।

 जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ने का परिणाम भुगत रहा विपक्ष,। Read More  जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ने का परिणाम भुगत रहा विपक्ष,।

जानकारों का कहना है कि शिक्षक विद्यालय समय में इधर उधर अन्य ऑफिस में देखे जा सकते हैं। क्षेत्र में कुछ ऐसे भी अध्यापक हैं जो नियत समय पर विद्यालय उपस्थित नहीं होते हैं जिससे बच्चों का भविष्य चौपट होता जा रहा है और वहीं ब्लॉक से संबंधित अधिकारी जाँच या कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साधे बैठे हैं और शिकायत को निराधार बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं।

बलरामपुर पुलिस ने हत्या की घटना का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार Read More बलरामपुर पुलिस ने हत्या की घटना का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

IMG_20260514_121916

अवैध खनन करते पकड़ी गई जेसीबी व डंपर सीज Read More अवैध खनन करते पकड़ी गई जेसीबी व डंपर सीज

जिसके क्रम में मौके पर उपस्थित पीपरखाङ ग्राम प्रधान संजय पासवान ने भी प्रभारी अध्यापक के गैरहाजिर रहने की बातें स्वीकार करते हुए संबंधित विभाग से अपील किया है कि सभी अध्यापक समय से विद्यालय उपस्थित हों ताकि गरीब आदिवासी बच्चों को शिक्षा मिल सके और शिक्षित होकर आगे चलकर देश या प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के शिक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा। विभाग ऐसे लापरवाह अध्यापक के उपर विभाग नकेल कसें जिससे नियमित पठन पाठन सुनिश्चित हो सके,अन्यथा की स्थिति में ऐसे लापरवाह अध्यापक को यहाँ से हटाकर अन्य अध्यापक की नियुक्ति की जाए।

वहीं प्रभारी प्र. अध्यापक का पक्ष जानने का प्रयास किया गया किन्तु कॉल रीसीव नहीं हुआ। इस बावत् खण्ड शिक्षा अधिकारी कोन विश्वजीत कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया किन्तु कॉल रीसीव नहीं हुआ। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र ने सेल फोन पर कहा कि प्रकरण की जाँचकर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी । अब देखना दिलचस्प होगा कि बच्चों को बुनियादी शिक्षा मिल पायेगा या सिर्फ कागजों पर सिमट कर रह जायेगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें