जेष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर हनुमान गढ़ी मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रायबरेली रोड स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में ज्येष्ठ माह के  दूसरे बड़े मंगलवार पर  भव्य धार्मिक आयोजन व हवन पूजन के साथ  विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

महराजगंज, रायबरेली। रायबरेली रोड स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में ज्येष्ठ माह के  दूसरे बड़े मंगलवार पर  भव्य धार्मिक आयोजन व हवन पूजन के साथ  विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन अदिति गैस एजेंसी प्रबंधक डॉ. महेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोगों की सहभागिता देखने को मिली।
 
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत सुंदरकाण्ड पाठ से हुई, जिसके पश्चात हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और गगन भेदी जय श्रीराम व बजरंगबली के जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा।
 
इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, समर्पण और आस्था का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और सद्भाव का संदेश प्रसारित होता है। उन्होंने आयोजन समिति एवं सहयोगियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।
 
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से ही इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े मंगल पर भंडारा आयोजित करना केवल परंपरा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम भी है। उन्होंने लोगों से सेवा भाव बनाए रखने और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
 
कार्यक्रम में लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, सुनील कुमार शर्मा, ज्ञानप्रकाश जायसवाल, नामित सभासद सूर्य प्रकाश वर्मा, विजय धीमान, धनश्याम चौरसिया, दयाशंकर सिंह, भाजपा नेता अवधेश मिश्रा, अशोक वर्मा, अनुराग अग्रहरी अभिषेक पाण्डेय, राजू मौर्य, शिवशरन साहू, सुधीर साहू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान हनुमान भक्तों ने सेवा भाव से व्यवस्थाएं संभालीं तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें