हाफिज मुन्ना शाह का दो दिवसीय उर्स संपन्न, 

सूफ़ियाए किराम की शिक्षाओं पर अमल करना हमारा परम कर्तव्य है :- एजाज़ हसन,सज्जादानशीन          

Abhinav Shukla Picture
Published On

खैराबाद। सीतापुर स्थानीय दरगाह हाफ़िज़ मुन्ना शाह कटरा में हज़रत हाफ़िज़ मोहम्मद अली शाह उर्फ बड़े हाफ़िज़ साहब के मुरीद व ख़लीफ़ा हज़रत हाफिज मुन्ना शाह अलैहिर्रहमा का दो दिवसीय उर्स आज समाप्त हो गया इससे पूर्व दरगाह हाफ़िज़िया अस्लमियाँ से जुलूस चादर सज्जादानशीन एजाज़ हसन खान एडवोकेट की सरपरस्ती में उठाया गया
 
जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ दरगाह शरीफ पहुंचा जहां देर रात तक क़व्वाली होती रहीं उसके बाद आज प्रातः क़ुरआन ख्वानी हुई और दोपहर में महफ़िले समा शुरू हुई  और सांय काल क़ुल शरीफ हुआ इस अवसर पर सज्जादानशीन एजाज़ हसन ने देश मे अमन शांति की दुआ की और अपील करते हुए कहा कि हम सबको एक और नेक बन कर रहना चाहिए हमसे किसी को भी कोई तकलीफ न पहुंचे।
 
इस अवसर पर  दरगाह हज़रत बड़े मखदूम साहब के सज्जादानशीन नजमुल हसन शोएब मियां , सैय्यद फरमान मियां चिश्ती, सैय्यद लाईक अहमद किरमानी, सैय्यद मुत्तसिब जूनू किरमानी,शबीह अहमद, गुफरान खान, हाजी यूसुफ खान,इमरान किरमानी, मौलाना तौक़ीर अत्तारी सैय्यद अफजाल किरमानी, हाफ़िज़ अरसलान हसनी हाफ़िज़ सैय्यद ताहिर किरमानी,हसन खान,इफ़हाम खान, आफताब अहमद खान, शफ़ीक़ अहमदआदि मौजूद थे।इसी के साथ हाफिज मुन्ना शाह का उर्स समाप्त हो गया।सज्जादानशीन एजाज़ हसन खान ने सभी का शुक्रिया भी अदा किया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार