सड़क निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने कराई गुणवत्ता जांच
जनपद में निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा के तहत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बुधवार को ज्ञानपुर क्षेत्र के विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
भदोही। जनपद में निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा के तहत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बुधवार को ज्ञानपुर क्षेत्र के विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कन्सापुर मार्ग पर चल रहे डीबीएम कार्य की मशीन से कटिंग कराकर सड़क की चौड़ाई एवं गुणवत्ता की जांच कराई।
डीएम ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री, सड़क की मोटाई और चौड़ाई का गहन परीक्षण करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इसके बाद जिलाधिकारी मुशीलॉटपुर पहुंचे, जहां सड़क निर्माण कार्य के बीच मार्ग किनारे लगे विद्युत खंभों के कारण कार्य प्रभावित मिला। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को तत्काल प्रभाव से विद्युत पोल शिफ्ट कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि खंभों के हटने के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा जून 2026 तक सड़क निर्माण हर हाल में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग संदीप सरोज, सहायक अभियंता सुभाष चंद्र, अपर अभियंता अंशु मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
भदोही लोक निर्माण विभाग भदोही समाचार जिलाधिकारी शैलेष कुमार प्रशासनिक निरीक्षण सड़क निर्माण कार्य सरकारी निर्माण कार्य डीएम निरीक्षण निर्माण कार्य प्रगति ज्ञानपुर क्षेत्र कन्सापुर मार्ग डीबीएम कार्य सड़क गुणवत्ता जांच सड़क चौड़ाई जांच पीडब्ल्यूडी भदोही मुशीलॉटपुर विद्युत पोल शिफ्ट सड़क परियोजना निरीक्षण अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग सड़क निर्माण गुणवत्ता जनहित परियोजना सड़क निर्माण में लापरवाही यूपी सड़क परियोजना संदीप सरोज सुभाष चंद्र अभियंता अंशु मिश्रा निर्माण एजेंसी सड़क निर्माण जून 2026 भदोही विकास कार्य


Comments