03 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

जिला प्रशासन ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और ससमय अपनी फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित कराएं

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार 
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
 
बेतिया। किसानों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने और उन्हें एक विशिष्ट डिजिटल पहचान दिलाने के उद्देश्य से आज संयुक्त कृषि भवन से फार्मर रजिस्ट्री जागरूकता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी सरफराज असगर एवं उप परियोजना निदेशक भारत भूषण ने संयुक्त रूप से जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 
यह पहल जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के कुशल निर्देश के आलोक में शुरू की गई है। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि कुल 3 जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया है, जो जिले के तीनों अनुमंडल क्षेत्रों के गांव-गांव जाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया और इसके दूरगामी लाभों के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करेंगे।
 
उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान की रूपरेखा कुछ इस प्रकार है:
 
अभियान की अवधि: यह विशेष पंजीकरण अभियान 12 मई 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चलेगा।
 
पंजीकरण की सुविधा:सभी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) और वसुधा केंद्रों पर पंजीकरण की सुविधा पूरी तरह से नि:शुल्क उपलब्ध है।
 
स्वयं पंजीकरण: किसान बिहार फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल के माध्यम से या पोस्टर पर दिए गए QR कोड को स्कैन करके भी अपनी फार्मर आई.डी. स्वयं बना सकते हैं।
 
पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
पंजीकरण कराते समय किसानों को निम्नलिखित विवरण साथ रखने होंगे:
 1. आधार कार्ड
 2. मोबाइल नंबर
 3. स्वयं के नाम से जमाबंदी
 
क्यों जरूरी है फार्मर रजिस्ट्री?
 
इस डिजिटल पहचान से किसानों को कई महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे:
पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।फसल बीमा और फसल नुकसान होने पर वास्तविक क्षति के आधार पर सहायता अनुदान प्राप्त करने में पारदर्शिता आएगी। एक ही आई.डी. के माध्यम से विभाग की सभी सेवाओं का लाभ सुलभ हो जाएगा।
 
सहायता एवं संपर्क
 
किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या जानकारी के लिए किसान अपने पंचायत के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार या प्रखंड/अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, CO, RO, हल्का कर्मचारी, राजस्व अमीन से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, विभाग ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं:
कृषि विभाग:18001801551
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग: 18003456215
 
जिला प्रशासन ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और ससमय अपनी फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित कराएं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें