केंद्रीय कमेटी सदस्या  उपासना मरांडी के प्रयास से चांदना गाँव मे लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर

पाकुड़िया प्रखंड केअंतर्गत  बीचपहाड़ी पंचायत के ग्राम   चांदना पहाड़िया टोला के ग्रामीणों के लिए, राहत भरी खबर मिली है। पिछले कई दिनों से पहाड़ियां टोले में  बिजली के संकट से टोले बासी  जूझ रहे थे।

Abhinav Shukla Picture
Published On

पाकुड़िया, पाकुड़, झारखण्ड:- पाकुड़िया प्रखंड केअंतर्गत  बीचपहाड़ी पंचायत के ग्राम   चांदना पहाड़िया टोला के ग्रामीणों के लिए, राहत भरी खबर मिली है। पिछले कई दिनों से पहाड़ियां टोले में  बिजली के संकट से टोले बासी  जूझ रहे थे।
 
लेकिन अब इस टोला में नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है। झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्या उपासना मरांडी के अथक प्रयासों से यहां 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिससे ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया है।
 
ग्रामीणों ने बताया कि पहले का ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण कई दिनों तक पूरे गाँव में अंधेरा छाया रहता था। इससे न केवल दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था, बल्कि बच्चों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा था। मोबाइल चार्जिंग, पानी की व्यवस्था और अन्य जरूरी कार्यों में भी लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
 
समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से उपासना मरांडी को आवेदन देकर समाधान की मांग की थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत पहल की और संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई। उनके लगातार प्रयास और सक्रियता के कारण ही कम समय में नया ट्रांसफार्मर स्थापित हो सका।
 
ट्रांसफार्मर लगने के बाद अब गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो गई है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए उपासना मरांडी के प्रति आभार प्रकट किया है ट्रांसफार्मर लगवाने मे बाबूरली मरांडी, रघुनाथ किस्कू और किरण हांसदा ने प्रमुख भूमिका निभाया।
 
बिजली विभाग ग्रामीण विकास बिजली व्यवस्था झारखंड ताजा खबर झारखंड समाचार बच्चों की पढ़ाई पाकुड़िया समाचार झामुमो नेता ट्रांसफार्मर खराब जनसमस्या समाधान पाकुड़ अपडेट पाकुड़ न्यूज बीचपहाड़ी पंचायत चांदना पहाड़िया टोला नया ट्रांसफार्मर बिजली समस्या विद्युत आपूर्ति बहाल 25 केवीए ट्रांसफार्मर उपासना मरांडी ग्रामीणों को राहत बिजली संकट गांव में बिजली ट्रांसफार्मर स्थापना मोबाइल चार्जिंग समस्या ग्रामीणों की मांग पाकुड़िया प्रखंड पहाड़िया टोला समाचार ग्रामीण क्षेत्र विकास बिजली आपूर्ति समाचार स्थानीय जनप्रतिनिधि गांव में खुशहाली विद्युत सुविधा ग्रामीणों का आभार बाबूरली मरांडी रघुनाथ किस्कू किरण हांसदा गांव की समस्या पंचायत समाचार झामुमो कार्यकर्ता

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार