एक माह बीतने के बाद भी बीईओ ने सन राइज स्कूल के खिलाफ नहीं की कोई कार्यवाही

नोटिस जारी कर जांच पड़ताल के नाम पर बीईओ विनोद कुमार त्रिपाठी ने किया खेल मीडिया टीम को सक्रिय देख बीईओ विनोद कुमार त्रिपाठी ने नोटिस के जरिए स्कूल से की मोटी रकम की वसूली - सूत्रसन राइज स्कूल पर आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में अनियमितता का लगा था आरोप

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती।बस्ती सदर / नगर क्षेत्र खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी ने एक माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी सन राइज स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की है बल्कि कारण बताओ नोटिस जारी करके कार्यवाही न करने का आश्वासन देकर सन राइज स्कूल से मोटी रकम की वसूली की है और जांच पड़ताल के नाम पर पूर्ण रूप से लीपापोती कर दिया है ।
 
खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी द्वारा लगातार मीडिया टीम को आश्वासन दिया जा रहा था कि सन राइज स्कूल के लापरवाही की निष्पक्ष जांच होगी और कार्यवाही भी निश्चित रूप से होगी लेकिन ऐसा क्या एक महीने के अन्दर बीईओ विनोद कुमार त्रिपाठी और सन राइज स्कूल के बीच सेटिंग हो गई कि सन राइज स्कूल के खिलाफ शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्यवाही के नाम पर पूर्ण रूप से लीपापोती की गई । अब आप सोच सकते हैं कि सन राइज स्कूल की लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था और वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा था कि सन राइज स्कूल के द्वारा *मौत के साये में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम* कराया गया था फिर भी बीईओ ने जांच के नाम पर खेला कर दिया यदि ऐसे ही शिक्षा विभाग द्वारा लापरवाह खण्ड शिक्षा अधिकारियों को जांच सौंपी जायेगी तो शिक्षा विभाग की साख पूरी तरह कमजोर हो जायेगी और आमजन मानस का शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विश्वास खत्म हो जायेगा ।
 
        आपको बता दें कि नगर क्षेत्र खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी के द्वारा सन राइज स्कूल को वार्षिकोत्सव के एक सप्ताह पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और नोटिस का जबाव निर्धारित समय सीमा में सन राइज स्कूल द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी को नही दिया गया था । निर्धारित समय के अन्दर जारी नोटिस का जबाव न देने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी ने नाराज़गी जताई थी और पुनः सन राइज स्कूल को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था। 
 
           सन राइज स्कूल रेलवे स्टेशन रोड पर सुशील हीरो एजेन्सी के निकट स्थित है सन राइज स्कूल पर बीते 02 अप्रैल 2026 को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ था सन राइज स्कूल पर अव्यवस्थाओं के बीच वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों ने जान जोखिम में डालकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे थे । निर्माणाधीन मकान के बीच में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुआ था प्रधानाचार्य डा० फैजल अख्तर ने लोहे की पाइप व बांस की बल्ली के बीच वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में जाने के लिए रास्ता बनाया था ।
 
 सन राइज स्कूल में फैली हुई गन्दगी और अव्यवस्थाओं को लेकर अभिभावकों ने नाराज़गी जताई थी । सन राइज स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा है वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान तीन मंजिला मकान कार्य में नीचे से लेकर ऊपर तक लोहे की पाइप और बांस की बल्ली बंधी हुई थी और नीचे चारों तरफ भी ईंट , गिट्टी , मोरंग , बालू बिखरा हुआ था। नीचे से लेकर ऊपर 03 मंजिला मकान तक लोहे के पाइप व बांस की बल्ली बंधी हुई थी । अभिभावकों ने सन राइज स्कूल में फैले अव्यवस्था को लेकर प्रशासन से जांच कर कार्यवाही की मांग की थी । 
 
     नाम न छापने की शर्त पर कुछ अभिभावकों ने कहा था कि छोटे - छोटे बच्चें लोहे की पाइप व बांस की बल्ली के बीच से दौड़ते हुए आ जा रहे थे यदि कहीं किसी लोहे की पाइप व बांस से टकरा गये तो 03 मंजिला मकान में लगा लोहे की पाइप व बांस की बल्ली कभी भी गिर सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन भगवान की दया से कोई वार्षिकोत्सव समारोह में कोई अप्रिय घटना घटित नही हुई थी । बच्चों और अभिभावकों के जिन्दगी से खिलवाड़ करने वाले सन राइज स्कूल पर कार्रवाई की मांग की गई थी ।
 
     सन राइज स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने भीड़ बढ़ाने के लिए व बस्ती वासियों को गुमराह करने के लिए अनुराग मिश्रा लखनऊ जादूगर को वार्षिकोत्सव समारोह में बुलाया था । सन राइज स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम कम हुआ था लेकिन जादूगरी ज्यादा हुआ था जिसको लेकर जिले में चर्चा में तरह - तरह की चर्चाएं चल रही थी कि सन राइज स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों का कार्यक्रम कम क्यों हुआ अर्थात् या तो स्कूल बच्चें स्कूल में कम है या सन राइज स्कूल में पढ़ने वाले छात्र - छात्राएं योग्य नहीं थे।
 
मीडिया पड़ताल में सन राइज स्कूल के कारनामों की पोल खुल गई थी और अपने कारनामों को छुपाने के लिए सन राइज स्कूल ने उच्च अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया था लेकिन नगर क्षेत्र खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी ने सन राइज स्कूल के लापरवाही मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल नोटिस जारी कर दिया था । निर्धारित समय सीमा में नोटिस का जबाव सन्तोष जनक न मिलने पर सन राइज स्कूल के कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था ।
 
उक्त प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने फोन के माध्यम से बताया कि सन राइज स्कूल द्वारा अभी तक पूर्व में जारी नोटिस का जबाव नहीं दिया गया है पुनः नोटिस जारी की जा रही है । सन राइज स्कूल के द्वारा जारी नोटिस का जबाव देने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी लेकिन एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद सन राइज स्कूल के खिलाफ कार्रवाई न होना चर्चा का विषय बना हुआ है ।
 
 
शिक्षा विभाग वार्षिकोत्सव कार्यक्रम वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश समाचार बस्ती ताजा खबर प्रशासनिक लापरवाही बस्ती समाचार बच्चों की सुरक्षा शिक्षा व्यवस्था कार्रवाई की मांग शिक्षा विभाग जांच बस्ती अपडेट शिक्षा अधिकारी सन राइज स्कूल बस्ती खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी स्कूल लापरवाही मामला स्कूल में अव्यवस्था निर्माणाधीन भवन में कार्यक्रम नोटिस जारी स्कूल प्रबंधन अभिभावकों का विरोध स्कूल सुरक्षा व्यवस्था रेलवे स्टेशन रोड बस्ती शिक्षा विभाग पर सवाल स्कूल जांच मामला अव्यवस्थित वार्षिकोत्सव बच्चों की जान जोखिम में लोहे की पाइप और बांस स्कूल कार्यक्रम विवाद कार्रवाई में देरी स्कूल विवाद निजी स्कूल समाचार अभिभावकों की नाराजगी निर्माण कार्य के बीच कार्यक्रम जादूगर अनुराग मिश्रा स्कूल प्रशासन शिक्षा विभाग की साख स्कूल सुरक्षा मानक बस्ती शिक्षा समाचार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार