जेबरा क्लब रामनगर हसनदाग में इंटर विलेज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज
सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव ने किया उद्घाटन, कोबरा वाहिनी 203 बनी विजेता
बरही, हजारीबाग, झारखंड:- बरही प्रखंड के बेन्दगी पंचायत अंतर्गत जेबरा क्लब रामनगर हसनदाग में आयोजित एक दिवसीय इंटर विलेज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का रविवार रात भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने मैदान में बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, ऊर्जा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का सशक्त जरिया है। वहीं विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन आवश्यक है। इससे युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा मिलती है।
■ फाइनल मुकाबले में कोबरा वाहिनी 203 ने मारी बाजी:
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पारा 11 और कोबरा 203 वाहिनी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोबरा वाहिनी 203 ने निर्धारित आठ ओवर में 103 रन बनाए। टीम की ओर से भूषण कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन की पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पारा 11 की टीम 68 रन पर सिमट गई। इस तरह कोबरा 203 वाहिनी ने 35 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम कोबरा वाहिनी 203 के कप्तान दीपक कुमार को विजेता शील्ड प्रदान की गई, जबकि उपविजेता पारा 11 के कप्तान योगेंद्र राणा को रनर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीमों को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य प्रीति कुमारी, गुरुदेव गुप्ता, भगवान केशरी, मोतीलाल चौधरी, विजय यादव, नागेश्वर रजक, आकाश जायसवाल, संजय दुबे, मनोज उपाध्याय, रोहित सिंह, डॉ. रामटहल साव, कपिल साव, दशरथ यादव, अशोक राणा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
वहीं टूर्नामेंट को सफल बनाने में अध्यक्ष सुधीर राणा, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, कोषाध्यक्ष गुरु प्रसाद राणा, सचिव मोनू राणा, खेल संचालक अबोध राणा, पंकज साव, मुनेश्वर यादव, आकाश यादव, मुख्य अंपायर रोहित सिंह, हेमंत साव एवं अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खेल समाचार भूषण कुमार खेल प्रतियोगिता मनोज कुमार यादव झारखंड ताजा खबर बरही समाचार हजारीबाग न्यूज खिलाड़ियों का सम्मान ग्रामीण प्रतिभा युवा खिलाड़ी टीम भावना खेल संस्कृति खेलकूद कार्यक्रम इंटर विलेज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट जेबरा क्लब रामनगर हसनदाग बेन्दगी पंचायत मनीष जायसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 ग्रामीण खेल प्रतियोगिता नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट हजारीबाग सांसद बरही विधायक क्रिकेट मैच कोबरा वाहिनी 203 पारा 11 क्रिकेट फाइनल मुकाबला दीपक कुमार योगेंद्र राणा विजेता टीम रनर ट्रॉफी बरही अपडेट ग्रामीण खेल आयोजन खेल और युवाओं का विकास क्रिकेट प्रेमी खेल प्रतिभा ग्रामीण युवाओं का उत्साह खेल आयोजन झारखंड क्रिकेट टूर्नामेंट हजारीबाग युवा शक्ति ग्रामीण क्षेत्र क्रिकेट प्रतियोगिता


Comments