सुसाइड पाइंट बना चुनार पक्का पुल,  फिर एक युवक ने गंगा में छलांग लगा कर दी जान।

चुनार पक्का पुल के दोनों तरफ जाली लग जाती तो बच जाती कईयों की जान।

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

सीखड़ मीरजापुर। 

विभूति कुमार पाडेय उर्फ रतन पाडेय

सीखड़। चुनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पक्का पुल सुसाइड पाइंट बनता जा रहा है। सोमवार को जीता जागता उदाहरण एक बार फिर देखनें को मिला उक्त पुल से फिर एक बार एक युवक ने छलांग लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार चुनार थाना क्षेत्र के मिसिरपुरा  गांव निवासी कृष्णा सिंह उम्र 20वर्ष पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने घर पर आपसी विवाद से तंग आकर घर से निकाल कर चुनार पक्का पुल पर जाकर गंगा में छलांग लगा दी।

पुल से गुजरने वाले राहगीर कुछ समझते उससे पहले युवक गंगा में समा चुका था। राहगीर ने इसकी सूचना चुनार थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने  स्थानीय गोताखोर की मदद से युवक की तलाश करनी शुरू कर दी तथा कुछ निशानदेही के आधार पर युवक के परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ साथ गांव के लोग भी काफी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गए।

जनगणना में दूसरे ब्लाक में ड्यूटी लगाने पर शिक्षकों ने जताया विरोध Read More जनगणना में दूसरे ब्लाक में ड्यूटी लगाने पर शिक्षकों ने जताया विरोध

स्थानीय गोताखोर के माध्यम से युवक की शव बरामद न होने पर सूचना पर एस डी आर एफ की टीम भी मौके पर पहुंच कर तलाश में लगी रही। समाचार लिखे जाने तक युवक का शव नहीं बरामद हुआ था।वही  स्थानीय लोगों का कहना है

जाको राखे साईंया, मार सके ना कोय Read More जाको राखे साईंया, मार सके ना कोय

कि यदि उक्त पुल के दोनों तरफ जाली लग जाती तो कितनों की जान बच गई होती। ज्ञात हो कि हाल ही में चुनार विधायक अनुराग सिंह के द्वारा चुनार पक्का पुल के दोनों तरफ जाली लगवाने के लिए शासन से करीब 90लाख रुपए की स्वीकृति करा दी गई है, किन्तु लोक निर्माण विभाग के उदासीनता से अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने जन सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन से तत्काल जाली निर्माण का कार्य शुरू कराने की मांग की है।

थाना समाधान दिवस पर पड़े पांच प्रार्थना पत्र दो का हुआ निस्तारण Read More थाना समाधान दिवस पर पड़े पांच प्रार्थना पत्र दो का हुआ निस्तारण

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार