वर्षों से फरार 25 हजार के इनामिया दंपत्ति गिरफ्तार, हत्या के मामले में थी पुलिस को तलाश

विगत 08 वर्षों से विमला पत्नी दिनेश गिरी व दिनेश गिरि पुत्र सुन्दर उर्फ रमेश गिरि निवासीगण यशोधरा गांव पालिका वार्ड नं 03 बसंतपुर थाना तौलिहवा जनपद कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल 

Abhinav Shukla Picture
Published On

बृजमनगंज / महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के द्वारा  वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत  क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में विगत 8 वर्षों से वांछित चल रहे अभियुक्तगण विमला गिरी पत्नी दिनेश गिरी व दिनेश गिरि पुत्र सुन्दर उर्फ रमेश गिरि निवासीगण यशोधरा गांव पालिका वार्ड नं 3 बसंतपुर थाना तौलिहवा जनपद कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल की गिरफ्तारी हुई हैं । थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा विगत 8 वर्षों से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्तगण विमला गिरी पत्नी दिनेश गिरी तथा दिनेश गिरी पुत्र सुन्दर उर्फ रमेश गिरी निवासी यशोधरा गांव पालिका वार्ड नं 3 बसंतपुर थाना तौलिहवा जनपद कपिलवस्तु, नेपाल को गिरफ्तार किया गया।
 
मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता विमला गिरी को ग्राम सूर्यमानपुर कांछा चौराहा थाना बृजमनगंज क्षेत्र से तथा अभियुक्त दिनेश गिरी को लेदवा चौराहा थाना बृजमनगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 
 
जानकारी के मुताबिक उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.05.2019 को अभियुक्तगण द्वारा संपत्ति के लालच में अपने ही भाई घनश्याम गिरी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में थाना बृजमनगंज पर मुअसं 90/2019 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत है। घटना के बाद से दोनों अभियुक्त नेपाल में छिपकर रह रहे थे।
 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम रही मौजूद
 बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह , वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा , उपनिरीक्षक आलोक यादव ,कांस्टेबल ह्रदय नरायन यादव , हेड कांस्टेबल आलोक कुमार , कांस्टेबल संदीप गौतम , महिला कांस्टेबल छाया गौतम मौजूद रहें।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें