हरला गांव में चला अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान

गीतों के माध्यम से किया जागरूक

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता नीतीश कुमार
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश


धनरूआ प्रखंड अंतर्गत हरला गांव में शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा गर्मी के मौसम में होने वाली अगलगी की घटनाओं से सतर्क रहने की जानकारी देना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को आग लगने के मुख्य कारणों एवं उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला अग्नि पढ़ीधाकारी मनजीत सिंह ने बताया कि गर्मी के दिनों में छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। खासकर रसोई गैस, बिजली के शॉर्ट सर्किट, खेतों में सूखी घास एवं जलते हुए बीड़ी-सिगरेट से आग लगने की संभावनाएं अधिक रहती हैं।

गीतों के माध्यम से किया जागरूक

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि लोगों को गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया गया। कलाकारों ने आग से बचाव से जुड़े गीत प्रस्तुत कर लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया। गीतों के जरिए यह बताया गया कि आग लगने पर घबराने की बजाय तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दें तथा अग्निशमन विभाग को खबर करें। ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि घरों में बालू, पानी एवं प्राथमिक अग्निशमन के साधन हमेशा उपलब्ध रखने चाहिए। साथ ही बच्चों को माचिस एवं ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखने की सलाह दी गई।ग्रामीणों ने अभियान की सराहना की अभियान में शामिल ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम गांवों में लगातार आयोजित होने चाहिए ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े और अगलगी जैसी घटनाओं से नुकसान को कम किया जा सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी के मौसम में अक्सर आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं, इसलिए इस तरह की जानकारी काफी उपयोगी साबित हो

About The Author

Post Comments

Comments