रफ्तार का कहर जारी: ट्रक की टक्कर से आर्केस्ट्रा टीम के तीन सदस्यों की मौत, 9 घायल

तीन दिन पहले भी जिले में सड़क हादसे में गई थी चार आर्केस्ट्रा कर्मियों की जान; हाईवे पर बेलगाम रफ्तार बनी चिंता का विषय

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
 

छपरा (सारण)। बिहार के सारण जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन दिन पहले सड़क हादसे में आर्केस्ट्रा पार्टी के चार लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को एक बार फिर दर्दनाक हादसे ने तीन जिंदगियां छीन लीं। छपरा-सिवान नेशनल हाईवे-531 पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार रेलवे ओवरब्रिज के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने आर्केस्ट्रा टीम की पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सदर अस्पताल छपरा पहुंचाया गया।
बताया जाता है कि पिकअप वैन में सवार सभी लोग एक आर्केस्ट्रा टीम के सदस्य थे, जो सिवान जिले के एक गांव में शादी समारोह में प्रस्तुति देने के बाद वापस खैरा लौट रहे थे। इसी दौरान बनवार रेलवे ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए और कई लोग वाहन में ही फंस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल भेजवाया। एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचाररत चिकित्सक डॉ. सुशील प्रसाद ने बताया कि वहां लाए गए घायलों में छह की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया। जहां से तीन घायलों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं एक चार वर्षीय बच्ची को मामूली चोट आई है और वह सुरक्षित है।

इस हादसे में मृतकों की पहचान भी कर ली गई है। पुलिस के अनुसार मृतकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र मांझी और संजीत मांझी शामिल हैं, जबकि एक महिला मृतक की पहचान प्रारंभ में नहीं हो सकी थी। 
वहीं घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी जया कुमारी (30), अल्पना मंडल (29), सिवान जिले के चैनपुर निवासी पिंकी कुमारी (20), सारण जिले के खैरा निवासी रघु कुमार (35), मनु राय (30), विक्की राय (20) समेत अन्य के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कुछ घायलों को सीधे सदर अस्पताल भेजा गया है। सभी मृतक व घायल खैरा थाना क्षेत्र से संचालित जिया म्यूजिक ग्रुप से जुड़े बताए जा रहे हैं और कार्यक्रम में हिस्सा लेकर खैरा बाजार लौट रहे थे। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई।

घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आर्केस्ट्रा पार्टी के सदस्यों के रात भर जागने के बाद यात्रा करना भी हादसे का कारण माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि सारण में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते 6 मई को भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित डॉ. पीएन सिंह कॉलेज के समीप भी आर्केस्ट्रा टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। महज तीन दिनों के भीतर दो बड़े हादसों में सात लोगों की मौत ने प्रशासन की सड़क सुरक्षा तैयारियों पर सवालिया निशान लगा दिया है।

गुमशुदा हुए बच्चे को स कुशल पुलिस ने किया बरामद Read More गुमशुदा हुए बच्चे को स कुशल पुलिस ने किया बरामद

जाको राखे साईंया, मार सके ना कोय

पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो कल Read More पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो कल

एकमा (सारण)। शुक्रवार की सुबह नेशनल हाईवे- 531 पर दाउदपुर थाना क्षेत्र में बनवार रेलवे ओवरब्रिज के समीप हुई भीषण सड़क हादसे में जहां तीन लोगों की जान चली गई और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं इसी गाड़ी में सवार एक चार वर्षीय बच्ची पूरी तरह सुरक्षित बच गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए, लेकिन बच्ची को केवल मामूली चोट आई। उसे एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी स्थिति पूरी तरह सामान्य है। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर और घटनास्थल पर मौजूद लोगों की जुबान पर बस एक ही बात थी— "जाको राखे साईंया, मार सके ना कोय।" यहां बता दें कि शुक्रवार की सुबह लगभग आधा दर्जन घायलों का एकमा सीएचसी में उपचार चल रहा था। चीख-पुकार मची हुई थी। वहीं इससे इतर वह 4 वर्षीय बच्ची आराम से बेड पर नींद से सो रही थी। मानों उसे इस बात का कुछ आभास नहीं हो कि कहीं कुछ हुआ भी है। हां इतना जरूर था कि उसके कपड़ों पर उसके साथ गाड़ी में बैठे घायलों के शरीर के अंग से निकले रक्त के निशान जहां तहां लगे हुए दिखाई दे रहे थे।

तत्कालीन BJP MLA आरसी यादव के खिलाफ 2012 के दंगा मामले को वापस लेने की हाईकोर्ट ने दी अनुमति Read More तत्कालीन BJP MLA आरसी यादव के खिलाफ 2012 के दंगा मामले को वापस लेने की हाईकोर्ट ने दी अनुमति

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें