करंट लगने से भैंस की मौतः दो लोगों को भी लगे झटके

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। बिस्कोहर नगर पंचायत क्षेत्र के अशोक नगर संग्रामपुर वार्ड में गुरुवार सुबह करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई। भैंस को बचाने पहुंचे दो लोगों को भी बिजली के झटके लगे, हालांकि वे सुरक्षित बच गए। वार्ड निवासी मिलन यादव की भैंस संग्रामपुर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास खंभे के किनारे लगे तार के संपर्क में आ गई।
 
तार में उतर रहे करंट की चपेट में आने से भैंस तड़पने लगी। बचाने दौड़े मिलन यादव और कल्लू यादव को भी झटके लगे।  घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

About The Author

Post Comments

Comments