नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सड़क जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 नाबालिग शामिल हैं।
सिद्धार्थनगर। जिले के मोहाना थाना के क्षेत्र के मोहाना चौराहे पर सोमवार की देर शाम शव रखकर प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 10 नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। बताते चलें कि मोहाना थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर सगीर की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 नाबालिग शामिल हैं। इस मामले में चार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान हत्या करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एक बालिग आरोपी को जेल भेज दिया गया, जबकि तीन नाबालिगों को सुधार गृह भेजा गया है।
मृतक सगीर पुत्र कलीमुल्लाह का शव रविवार को शिवपतिनगर गांव के टोला मोहाना बाजार में उसके घर से कुछ ही दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शव पर सिर, नाक और मुंह पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि सगीर और आरोपियों के बीच एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ था। कार्यक्रम से लौटते समय रास्ते में दोबारा कहासुनी हुई, जिसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर सगीर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार शाम करीब 6:30 बजे मोहाना चौराहा-लोटन मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। उनका आरोप था कि केवल गिरफ्तार आरोपियों पर ही नहीं, बल्कि उनके परिजनों पर भी साजिश में शामिल होने का मुकदमा दर्ज किया जाए।वहीं चक्का जाम करीब आधे घंटे तक चला, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। पुलिस रास्ता जाम करने के मामले में 10 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
hindi crime news up crime news siddharthnagar news Law and Order UP Breaking News UP Police Action UP ग्रामीण विवाद crime update hindi Village Crime News police investigation India Road Jam Protest mohna thana case chakka jam news murder case siddharthnagar protestors case registered teenager murder case public protest india traffic jam news police FIR news


Comments