करंट लगने से भैंस की मौतः दो लोगों को भी लगे झटके
बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
सिद्धार्थनगर। बिस्कोहर नगर पंचायत क्षेत्र के अशोक नगर संग्रामपुर वार्ड में गुरुवार सुबह करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई। भैंस को बचाने पहुंचे दो लोगों को भी बिजली के झटके लगे, हालांकि वे सुरक्षित बच गए। वार्ड निवासी मिलन यादव की भैंस संग्रामपुर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास खंभे के किनारे लगे तार के संपर्क में आ गई।
तार में उतर रहे करंट की चपेट में आने से भैंस तड़पने लगी। बचाने दौड़े मिलन यादव और कल्लू यादव को भी झटके लगे। घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
siddharthnagar news Local News Siddharthnagar electricity department negligence बिजली विभाग लापरवाही करंट लगने से मौत Biskohar news buffalo died due to electric shock electric current incident Ashok Nagar Sangrampur ward power line accident UP electricity news animal death by current rural electricity issue Nayara petrol pump भैंस की मौत


Comments