जंगल नाहरछपरा में सरकारी योजनाओं के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुसहर समुदाय के लोगों के दस्तावेज लेकर खाते खुलवाने, हवाला का पैसा मंगाकर निकालने और फर्जीवाड़ा करने का आरोप; कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत की चेतावनी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

पडरौना, कुशीनगर। पडरौना विकास खण्ड के ग्राम सभा जंगल नाहरछपरा में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। मंगलवार को गांव के मुसहर समुदाय सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत खंड प्रेरक के रूप में कार्य कर चुका अभिजीत राय पुत्र अजित राय निवासी रविंद्र नगर, कुशीनगर तथा वर्तमान पता गौरी बाजार, देवरिया गांव में लगातार आता-जाता था। उसने ग्रामीणों को शौचालय और आवास दिलाने का भरोसा देकर आधार कार्ड, पैन कार्ड, निर्वाचन कार्ड, फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज अपने पास जमा करा लिए।

IMG-20260506-WA0015

आरोप है कि बाद में उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड जारी कराए गए और बैंक ऑफ इंडिया पडरौना रामकोला रोड शाखा में खातें खुलवाकर एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और सिम कार्ड अपने कब्जे में रख लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें बताया गया था कि सरकारी योजना का पैसा खाते में आएगा, इसलिए दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिए उसके पास रहने दें। पीड़ितों का आरोप है कि उनके खातों में हवाला का पैसा भेजकर एटीएम और चेकबुक के माध्यम से निकासी की गई, जबकि वे स्वयं कभी बैंक नहीं गए और न ही किसी प्रकार की निकासी की। मामले की जानकारी तब हुई जब कुछ लोगों के खिलाफ नोटिस जारी हुए। ग्रामीणों ने बैंक कर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई है।

गौर पुलिस पर पीड़ित ने फर्जी मुकदमा दर्ज का लगाया पीड़ित ने निष्पक्षता जांच कर कार्रवाई मां की Read More गौर पुलिस पर पीड़ित ने फर्जी मुकदमा दर्ज का लगाया पीड़ित ने निष्पक्षता जांच कर कार्रवाई मां की

ग्रामीणों ने बताया कि जब वे आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो वह फरार मिला। आरोप है कि उसके परिजनों ने भी बदसलूकी करते हुए जान-माल की धमकी दी। भाजपा मंडल मंत्री पप्पू पाण्डेय ने कहा कि यदि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं करता है तो मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीब और अशिक्षित लोगों को सरकारी योजनाओं का लालच देकर फंसाया गया है, जो अत्यंत गंभीर अपराध है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा मंडल मंत्री मनोज कुमार गौंड, चंदन पाण्डेय, जितेंद्र कुमार, छोटेलाल, गोलू, सुनील, सूरज, चंपा देवी, इस्तियाक, राजकुमार, रीता देवी, पूनम, गीता, तेतरी देवी, फूलमती देवी, केदली देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जिलाधिकारी ने की समीक्षा Read More निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

About The Author

Post Comments

Comments