15 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतूल कुमार की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश


मैनाटांड़ /इनरवा

मानपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। मानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बकुलहिया निवासी गुरदेव महतो उर्फ बुधन महतो (उम्र लगभग 55 वर्ष) को सहनावला सरेह क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से 15 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की गई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें