आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण

सेविकाओं को दिए गए सख्त निर्देश

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार के सुपौल से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

सुपौल। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, सुपौल द्वारा बाल विकास पिपरा परियोजना अंतर्गत कुल 6 आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र संख्या 59, 60, 63, 66, 80 एवं 173 का जायजा लिया गया, जहां सभी केन्द्रों पर सेविका एवं सहायिका उपस्थित पाई गईं।निरीक्षण के क्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने सेविकाओं एवं सहायिकाओं को निर्देश दिया कि बच्चों को समय पर नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा “पोषण भी, पढ़ाई भी” गतिविधियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित किया जाए।

साथ ही बच्चों की साफ-सफाई, स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।उन्होंने निर्देशित किया कि पोषक क्षेत्र के सभी पात्र लाभुकों को एफआरएस के माध्यम से टेक होम राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रत्येक केन्द्र पर 8 लाभुकों तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 3 पात्र लाभुकों का पंजीकरण करने का भी निर्देश दिया गया।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने सभी संबंधित महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिया कि केन्द्रों का संचालन विभागीय मार्गदर्शिका के अनुरूप हो तथा नियमित रूप से निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया जाए। साथ ही सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को आंगन ऐप के माध्यम से निरीक्षण के दौरान ईसीसीई गतिविधियों से संबंधित प्रतिवेदन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

जल जीवन मिशन, रेउसा के गाँवों में पहुँचने लगा शुद्ध जल Read More जल जीवन मिशन, रेउसा के गाँवों में पहुँचने लगा शुद्ध जल

About The Author

Post Comments

Comments