राजनीति
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की मांग पर न्यायालय द्वारा न्यायालय का समय 1मई से परिवर्तित
न्यायालय के आदेश का डीबीए सोनभद्र ने किया पूर्ण समर्थन , न्यायालय का समय सुबह 7.00 बजे से अपराह्न 1.00 बजे तक
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट की ओर से समस्त सम्मानित अधिवक्ता बंधुओं को अवगत कराया कि 01 मई 2026, गुरुवार से मॉर्निंग कोर्ट का संचालन प्रारंभ हो रहा है। जहाँ न्यायालय का समय प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा।ग्रीष्म ऋतु में भीषण गर्मी को देखते हुए मा. न्यायालय द्वारा प्रातःकालीन सत्र में कोर्ट संचालन का निर्णय अत्यंत सराहनीय एवं जनहित में है।
इससे न केवल अधिवक्ता बंधुओं, बल्कि वादकारियों एवं न्यायालय कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी। न्यायालय के आदेश का डीबीए सोनभद्र ने निर्णय का पूर्ण समर्थन किया है। जिसके क्रम में पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने साथियों से अनुरोध किया है कि हम सभी इस व्यवस्था को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दें और समय का पालन करते हुए न्यायिक कार्य में गति प्रदान करें।


Comments