जिलाधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी का किया औचक निरीक्षण, दिये व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश

मेडिकल कॉलेज में विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से की जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एल0-1 एवं एल0-2 अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं तथा उपचार व्यवस्था के संबंध में संबंधित चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु निर्देशित किया गया। 

IMG-20260429-WA0071

उन्होंने कहा कि स्वच्छता में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये व मेडिकल कालेज में विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या होने पर उसका तत्काल निराकरण किया जाये।उन्होंने चेतावनी दी कि विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा आने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने किया सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों संग समीक्षा बैठक,   संबंधितो को दिये सख्त  निर्देश Read More प्रभारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने किया सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों संग समीक्षा बैठक, संबंधितो को दिये सख्त निर्देश

IMG-20260429-WA0061

ओबरा में विश्व हिंदू महासंघ संगठन की भव्य शोभायात्रा, गौमाता  को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग Read More ओबरा में विश्व हिंदू महासंघ संगठन की भव्य शोभायात्रा, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

इस दौरान अधिशासी अभियन्ता विद्युत द्वारा बताया गया कि मेडिकल कॉलेज हेतु एक नया फीडर तैयार किया गया है, जो शीघ्र ही संचालन में आ जाएगा। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों द्वारा नर्सिंग स्टाफ एवं डॉक्टरों की कमी की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस संबंध में उच्च स्तर पर पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि स्टाफ की कमी को शीघ्र दूर किया जा सके।

धमकी देने के आरोप में प्रधान पति पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज, पुलिस जाँच में जुटि Read More धमकी देने के आरोप में प्रधान पति पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज, पुलिस जाँच में जुटि

IMG-20260429-WA0055

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले सभी मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए।आगे उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को इलाज में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूजा यादव नामक मरीज के परिजन से मोबाइल पर वार्ता कर ब्लड जॉच की रिपोर्ट समय से प्राप्त होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, जिस पर सम्बन्धित मरीज द्वारा समय से रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी ऑक्सीजन प्लान्ट का जायजा लिया और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 पंकज राय, डॉ0 सुधीर प्रभारी प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज, डॉ0 डी0के0 सिंह सी0एम0एस0, डॉ0 अमृत राय, डॉ0 अवनीश शाह, डॉ0 प्रशान्त शुक्ला, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें