ओबरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग , कोई जनहानि नहीं

स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग के कर्मचारियों की भूरि भूरि प्रसंशा की और धन्यवाद दिया।

राजेश तिवारी Picture
Published On

ओबरा /सोनभद्र-

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की रात लगभग 12:00 बजे गैस गोदाम रोड के पास खाली पड़ी जमीन के अंदर से बिजली के कई तार घरों में गए थे जहाँ पोल दूर होने के कारण आसपास के कुछ घरों में बिजली के तार पोल से होकर जमीन से होते हुए उनके घरों तक गए थे । बतादें कि जहां पर कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति के द्वारा भूसा रखवाया गया था जिसके नीचे केबलों के दब जाने के कारण के केवलो में खिंचाव उत्पन्न हो गया था जो रात्रि लगभग 12:00 बजे अचानक उन तारों में तेज स्पार्किंग़ के साथ शॉर्ट सर्किट होने लगा ।

IMG_20260427_113720

जिससे आसपास रहने वाले लोगों में भय उत्पन्न हो गया और देखते ही देखते हैं शॉर्ट सर्किट से आग के रूप में विकराल रूप धारण कर लिया । तत्पश्चात स्थानीय लोगों के द्वारा स्थानीय पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपने टीम के साथ मौके पर उपस्थित होकर के आग को बुझाने का काम जोर शोर से शुरू किया उसके कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड (उत्पादन निगम) की गाड़ी आ गई। 

वीरेंद्र सिंह कन्या इंटर कॉलेज जावेदा के प्रबंधक ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित  Read More वीरेंद्र सिंह कन्या इंटर कॉलेज जावेदा के प्रबंधक ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित 

IMG_20260427_113628

राम कथा में राम जन्म प्रसंग का वर्णन सुनकर श्रोता हुए भाव - विभोर Read More राम कथा में राम जन्म प्रसंग का वर्णन सुनकर श्रोता हुए भाव - विभोर

वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों व फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय पुलिस के कड़ी मेहनत से आग पर नियंत्रण पाया गया तब जाकर स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली । अगलगी से कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई और न कोई भी जान माल का नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग के कर्मचारियों की भूरि भूरि प्रसंशा की और धन्यवाद दिया।

प्रभारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने किया सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों संग समीक्षा बैठक,   संबंधितो को दिये सख्त  निर्देश Read More प्रभारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने किया सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों संग समीक्षा बैठक, संबंधितो को दिये सख्त निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें