स्मार्ट मीटर के जरिए सरकार गरीबों की जेब पर डाल रही डांका- प्रमोद तिवारी

हीं उन्होने कहा कि भाजपा परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने में खुद रोड़ा साबित हुई है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने रविवार को रामपुरखास में एक दिवसीय दौरे में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए क्षेत्र की जानकारी की। लालगंज कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि स्मार्ट मीटर के जरिए सरकार गरीब व मध्यम वर्ग की जेब पर डांका डाल रही है। उन्होने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाया जाना बिजली विभाग के निजीकरण का एक दूरगामी षडयन्त्र है।वहीं उन्होने कहा कि भाजपा परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने में खुद रोड़ा साबित हुई है।
 
सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश के गाजीपुर में एक बेटी की हत्या की घटना को लेकर प्रशासनिक लापरवाही पर सरकार को खुद की जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हाथरस और गाजीपुर तथा मणिपुर में न्याय के लिए बेटियों को दुर्लभतम अपराध की शर्मनाक पीड़ा झेलनी पड़ी है। उन्होने कहा कि यह घटनाएं साबित करती है कि भाजपा का महिलाओं के हितैषी होने का दावा पूरी तरह से हवाहवाई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के चुनाव प्रचार से लौटे कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सत्ता पाने के लिए भाजपा की छटपटाहट इस कदर बढ़ गयी है कि वह सीबीआई और ईडी जैसी संस्थाओं के माध्यम से हर जगह डर का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रही है।
 
बाबा घुइसरनाथ धाम में सांसद प्रमोद तिवारी ने क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा संचालित पर्यटन विकास से जुड़ी योजनाओं को भी सराहना की। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, डा0 अमिताभ शुक्ल, छोटेलाल सरोज, इं0 सुनील पाण्डेय आदि रहे। इसके पूर्व क्षेत्र के नसीरपुर सीमा पर कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रमोद तिवारी का उत्साहजनक स्वागत किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें