फीचर्ड
राजनीति
स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को जबरन थोपने के विरोध में जिला कांग्रेस का प्रदर्शन
इस योजना को पूर्णतः समाप्त करने की मांग की गई
प्रतापगढ़।कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में गुरुवार को स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम बिजली उपभोक्ताओं ने सहभागिता की।इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का उल्लंघन करते हुए जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का विरोध दर्ज कराया गया तथा इस योजना को पूर्णतः समाप्त करने की मांग की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था प्रदेश की आम जनता पर जबरन थोपी जा रही है, जो उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को प्रीपेड और पोस्टपेड मीटर के बीच चयन का अधिकार होना चाहिए, लेकिन सरकार और विद्युत विभाग इस अधिकार की अनदेखी कर रहे हैं। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी व जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी ने कहा कि बिना सहमति के लाखों उपभोक्ताओं के मीटर बदले जा रहे हैं और प्रीपेड प्रणाली थोपने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है।
कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी निर्णय का पुरजोर विरोध करती है और जब तक यह योजना वापस नहीं ली जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।ज्ञापन में प्रमुख रूप से स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना को समाप्त करने, जबरन लगाए गए मीटरों को हटाने, पारंपरिक पोस्टपेड मीटर पुनः स्थापित करने तथा गठित तकनीकी समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई।कार्यक्रम के अंत मे नगर अध्यक्ष मो.इस्तियाक ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सरकार द्वारा इस विषय पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी एवं आम जनता मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे।
pratapgarh news प्रतापगढ़ समाचार smart prepaid meter protest स्मार्ट प्रीपेड मीटर विरोध electricity meter issue UP power consumers protest Congress protest Pratapgarh Indian National Congress demonstration Dr Neeraj Tripathi Congress Neeraj Tripathi leadership electricity act 2003 section 47 consumer rights electricity India prepaid vs postpaid meter debate UP बिजली विभाग विवाद public protest electricity policy


Comments