नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
न्यू एंजिल्स स्कूल में पृथ्वी दिवस का हुआ आयोजन
बच्चों ने चार्ट पर धरती हमें सब कुछ देती है, बदले में हमें इसे बचाना चाहिये
प्रतापगढ़। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राइमरी और जूनियर विंग में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पौधे बनकर, चार्ट, स्लोगन और भाषण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत में अक्षत मौर्या, ओम सिंह, शाश्वत मिश्रा, ओबैद, अर्नव त्रिपाठी और आदर्श सिंह ने पेड़-पौधों का रूप धारण कर ‘धरती बचाओ’ का अनूठा संदेश प्रस्तुत किया।मानस डूबे, नैतिक सिंह, स्वरा पांडे, अनमोल सरोज, शिवांश पटेल और आयशा बानो सहित कई छात्र-छात्राओं ने आकर्षक चार्ट बनाए।बच्चों ने चार्ट पर धरती हमें सब कुछ देती है, बदले में हमें इसे बचाना चाहिये।
पृथ्वी बचाओ - आने वाली पीढ़ी बचाओ और धरती माता करे पुकार, हरा-भरा कर दो संसार जैसे प्रभावशाली स्लोगन लिखे।इज़ना, वेदांश, शिवांश, अंश, तर्श, उबैर्दु रहमान, कौस्तुभ, आकृति, आराध्या, दिव्या, अंशुमान, आसिया बानो आदि विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी में पृथ्वी बचाने पर सारगर्भित भाषण प्रस्तुत किए। बच्चों ने प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, जल संरक्षण और पौधारोपण जैसी नई योजनाएं भी सुझायी।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुमन सिंह ने किया।
प्रधानाचार्य बीके सोनी ने कहा कि धरती को हरा-भरा रखने के लिए हमें वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण दूर करने का प्रयास करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए।विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. शाहिदा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि 22 अप्रैल हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी ही हमारा एकमात्र घर है,लेकिन प्रदूषण, संसाधनों की बर्बादी और प्लास्टिक के उपयोग से प्रकृति नष्ट हो रही है।हम प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिये। अधिक पेड़ लगाकर और जागरूकता फैलाकर पृथ्वी को हरा-भरा करना चाहिये।इस अवसर पर मैनेजर एचआर एंड काउंसलर एफ़ ज़ीनत, आरके सिंह, अनामिका मिश्रा, शकुंतला सिंह, रेखा शुक्ला, साक्षी, तनु, रुचि, आर के मिश्रा सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
pratapgarh news New Angels Senior Secondary School Environmental Protection India save earth campaign World Earth Day 2026 Earth Day celebration school environment awareness students school activity Earth Day plantation awareness India student environmental program eco friendly education plastic free awareness save water save earth green environment campaign school news Uttar Pradesh student speech environment Earth Day slogans Hindi tree plantation drive school awareness program children


Comments