नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
झूंसी में तेज रफ्तार से हैंडलूम कर्मचारी की मौत
परिवार में मचा कोहराम
प्रयागराज। झूंसी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हैंडलूम कर्मचारी की जान चली गई। यह हादसा ड्यूटी हैंडलूम के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के मलाई गांव निवासी सुरेंद्र यादव (55) पुत्र स्वर्गीय राम अवध यादव के रूप में हुई है। वह लंबे समय से प्रयागराज स्थित टीडी हैंडलूम में कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि शनिवार रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद सुरेंद्र यादव पैदल अपने ठिकाने की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही झूंसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
prayagraj breaking news uttar pradesh news uttar pradesh crime news सडक सुरक्षा hindi breaking news परिवार में कोहराम पुलिस जांच तेज रफ्तार बाइक हादसा झूंसी थाना CCTV Investigation road accident Prayagraj प्रयागराज सड़क हादसा Jhunsi Accident News accident death news public safety India Local Hindi News Independent Prabhat News हैंडलूम कर्मचारी मौत हैंडलूम कर्मचारी दुर्घटना Fatal Bike Collision Pedestrian Accident TD Handloom Prayagraj प्रयागराज स्थानीय समाचार Worker Death Case Traffic Safety Alert


Comments