करंट की चपेट में मौत को लेकर जेई व लाइनमैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस आफताभ आलम ने कहा है कि केस दर्ज किया गया है, जांचकर कार्यवाही की जायेगी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। ग्यारह हजार क्षमता की लाइन से करंट की चपेट में आने से युवक की मौत को लेकर उदयपुर पुलिस ने अवर अभियंता तथा लाइनमैन समेत तीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। अवर अभियंता पर केस दर्ज होने को लेकर रविवार को विभाग में हड़कंप का माहौल भी दिखा। उदयपुर थाना के अमावां निवासी देवेन्द्र प्रताप सिंह की पत्नी सीमा सिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीते 14 अप्रैल को उसका पुत्र शिवम सिंह उर्फ आदित्य ट्रैक्टर ट्राली लेकर उदयपुर के पूरे चौहान वीरगढ़ गया था। ट्रैक्टर चालक ने खेत में ट्रैक्टर खड़ा किया।
 
इस बीच मृतक शिवम ट्राली से नीचे उतरने के लिए खड़ा हुआ तब वह ऊपर से गुजर रहे ग्यारह हजार क्षमता की लाइन के करंट की चपेट में आ गया। परिजन शिवम को पड़ोसी जिले अमेठी के गौरीगंज जिला अस्पताल ले गये। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में लापरवाही को लेकर तहरीर के आधार पर पुलिस ने अवर अभियंता राजापुर आनंद कुमार व लाइन मैन भोलू मिश्रा एवं लाइन मैन शिवमूरत कोरी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस आफताभ आलम ने कहा है कि केस दर्ज किया गया है, जांचकर कार्यवाही की जायेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें