जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: नदी में डूबने से युवक की मौत

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

तिलहर-शाहजहांपुर। खुशियों से भरे एक जन्मदिन समारोह का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब उसमें शामिल होने आया एक युवक कठिना नदी में डूब गया। जिससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। थाना कांट क्षेत्र के ग्राम बलीपुर निवासी शोबिंद (20) शुक्रवार को अपने दोस्त की बहन के जन्मदिन में शामिल होने के लिए ग्राम ढकिया रघा आया था। परिजनों के अनुसार, वह घर से हंसते-खेलते निकला था, लेकिन किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह उसकी आखिरी यात्रा साबित होगी।शनिवार को वह अपने दोस्त और अन्य साथियों के साथ कठिना नदी में नहाने गया।

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: नदी में डूबने से युवक की मौत

इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लहरों में समा गया। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी देर तक तलाश अभियान चलाया और आखिरकार युवक का शव नदी से बाहर निकाला जा सका। शव जैसे ही घर पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां-बाप का सहारा छिन जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता मुखिया यादव, भाई गोविंद और बहन नेहा सहित पूरे परिवार का दर्द शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

उधर, मृतक के परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शोबिंद को योजनाबद्ध तरीके से बुलाया गया और साजिश के तहत नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कहां कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार