नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: तीन अभियुक्त गिरफ्तार, गर्भपात कराने का भी आरोप
उसे जुड़ीकुईया ले जाकर एक डॉक्टर से सांठगांठ कर जबरन गर्भपात भी करा दिया गया
बलरामपुर। थाना पचपेड़वा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म करने के सनसनीखेज मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
क्या है मामला
पीड़िता ने थाना पचपेड़वा में दी गई तहरीर में बताया कि वह आरोपित के घर काम करने जाती थी। इसी दौरान मुख्य आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि बाद में उसे जुड़ीकुईया ले जाकर एक डॉक्टर से सांठगांठ कर जबरन गर्भपात भी करा दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
पुलिस ने इस मामले में वांछित तीन अभियुक्तों—जलाल अहमद महतो, डॉ. अफजल उर्फ सूफियान और कमलेश कुमार चौरसिया—को गिरफ्तार कर लिया है।
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
पुलिस टीम की भूमिका
कार्रवाई में उपनिरीक्षक रमाकांत त्रिपाठी, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अजय प्रताप सिंह, कांस्टेबल रानू और महिला कांस्टेबल प्रीती शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी।
hindi news balrampur up crime news Law and Order UP Uttar Pradesh Police News Balrampur Latest News Crime Report Uttar Pradesh breaking crime news SC ST Act case POCSO Act case Women Safety India Accused Arrested UP sexual assault case india Rural Crime India crime investigation india rape case Balrampur Pachpedwa police action forced abortion case India marriage promise rape police गिरफ्तारी news illegal abortion आरोप police कार्रवाई UP victim justice news IPC BNS sections case news Hindi crime


Comments