पेड़ के नीचे  मिली युवती की लाश

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप दो संदिग्ध हिरासत में

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

फुलपुर, प्रयागराज। फूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदलपुर (मलेथुआ) गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 21 वर्षीय युवती का शव उसके घर के पास पेड़ के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतका की पहचान रेखा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
 
परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पड़ोस में रहने वाले लाल बहादुर पटेल और उनके दो पुत्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि मकान को लेकर चल रहे पुराने विवाद के कारण ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर भी सौंप दी है।
 
सूचना मिलते ही फूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों और फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें