ग्राम पकड़ी में श्रीराम कथा स्थल का स्वामी रामदिनेशाचार्य जी महाराज ने स्थालीय निरीक्षण कर  व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर / जनपद बलरामपुर  के   गैसड़ी ब्लाक  अंतर्गत ग्राम मधपुर पकड़ी में 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नौ दिवसीय प्रस्तावित श्रीराम कथा कार्यक्रम को लेकर कथा वाचक जगद्गुरु रामानंदाचार्य, पूज्य स्वामी श्रीरामदिनेशाचार्य जी महाराज ने कार्यक्रम कथा स्थल का स्थालीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान स्वामी जी महाराज ने कथा स्थल पर चल रही तैयारियों, पंडाल व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल एवं श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने आयोजकों को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।
 
स्वामी जी ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा जैसे पावन आयोजन में अनुशासन और सुव्यवस्था अत्यंत आवश्यक है, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्वक कथा का श्रवण कर सकें।इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष धनीराम प्रजापति व बिस्कोहर नगर पंचायत अध्यक्ष  अजय गुप्ता वरिष्ठ समाजसेवी फतेहबहादुर सिंह सहित पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। गौरतलब है कि ग्राम पकड़ी में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार