सिद्धार्थनगर में विद्युत करंट लगने से इंटर की छात्रा की मौत
गायत्री वर्मा धूपा देवी इंटर कॉलेज पिरैला में इंटर की छात्रा थी
सिद्धार्थनगर / जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के केवटली नानकार के टोला नौडिहवा में गुरुवार दोपहर एक 16 वर्षीय छात्रा गायत्री वर्मा की करेंट लगने से मौत हो गई। वह अपने घर में सो रही थी जब यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे दीवार में लगे बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में रखा बिस्तर और लकड़ी की चौकी जलकर राख हो गया । गायत्री वर्मा धूपा देवी इंटर कॉलेज पिरैला में इंटर की छात्रा थी।
घटना के समय गायत्री की मां गांव में किसी काम से बाहर गई हुई थीं, जबकि उसकी छोटी बहन घर के बाहर खेल रही थी। छोटी बहन ने आग देखकर पास में खेल रहे बच्चों को बताया, जिसके बाद गांव के लोग इकट्ठा हुए और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग पर काबू पाने तक गायत्री वर्मा की मृत्यु हो चुकी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक इस मामले से संबंधित कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
siddharthnagar news सिद्धार्थनगर समाचार Siddharthnagar Latest News UP Accident News electric shock death student girl died due to current Bhawaniganj accident news Kevtali Nankaar news Naudihwa village incident 16 year girl death Siddharthnagar school student death news short circuit fire incident electric board fire accident domestic accident news India inter student death UP tragic accident news fire due to short circuit India ग्रामीण हादसा समाचार करंट लगने से मौत इंटर छात्रा की मौत बिजली हादसा यूपी


Comments