नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार: विधायक श्यामधनी राही
जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए
सिद्धार्थनगर / समग्र शिक्षा अभियान के तहत जन जागरूकता के उद्देश्य से विकास क्षेत्र बर्डपुर में सोमवार को ब्लाक स्तरीय "स्कूल चलो अभियान, विशेष नामांकन पखवाड़ा तथा संचारी रोग नियंत्रण" रैली निकाली गई। रैली को सदर विधायक श्यामधनी राही ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तथा स्वयं शिक्षकों एवं बच्चों के साथ नगर का भ्रमण कर लोगों को बच्चों के शत–प्रतिशत नामांकन के लिए आह्वान किया
ब्लाक संसाधन केन्द्र बर्डपुर से सभी बच्चे अपने–अपने हाथों में स्लोगन लिखी हुई तख्तियां और बैनर लेकर नगर का भ्रमण किया। और पूरे कस्बे में गूंजे नारा, शिक्षा है अधिकार हमारा। बच्चे मांगे प्यार दो, शिक्षा का अधिकार दो। हर घर में किरण जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा, आदि नारे लगाते हुए लोगों को शिक्षा और नामांकन के प्रति जागरूक किया। और पुनः ब्लॉक संसाधन केन्द्र बर्डपुर पर आकर रैली समाप्त हुई।
सदर विधायक श्यामधनी रही ने छात्र छात्राओं अभिभावकों और उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है, इसीलिए शासन द्वारा पूर्णतया निःशुल्क रूप से बच्चों को पाठ्य पुस्तक, ड्रेस, जूता मोजा, बैग, कॉपी कलम, फल, दूध, मध्यान्ह भोजन, खेल की सामग्री, स्मार्ट क्लास आदि की व्यवस्था की गई है। अभिभावकों को चाहिए कि वे इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाएं और अपने बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन कराएं। जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।
रैली समापन के उपरांत खण्ड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद ने आए हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। रैली के दौरान पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिश्र, महेश कुमार, अब्दुल अजीज, सेराज अहमद, नगमा बानो, बैतुल्लाह, साधू शरण चौहान,बंदना सिंह, निधि गुप्ता, हीरा मणि, सालिक राम चौधरी, बलवंत चौधरी, विनोद बजाज, मोहिउद्दीन अभिमन्यु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
स्कूल चलो अभियान siddharthnagar news Samagra Shiksha Abhiyan सिद्धार्थनगर समाचार बर्डपुर ब्लॉक Birdpur Block संचारी रोग नियंत्रण अभियान School Chalo Abhiyan Education Awareness Rally mid day meal scheme india शिक्षा जागरूकता रैली Shyamdhani Rahi शिक्षा का अधिकार Right to Education India समग्र शिक्षा अभियान नामांकन पखवाड़ा enrollment drive India communicable disease control drive सरकारी स्कूल योजना government school schemes India निःशुल्क शिक्षा योजना free education scheme मिड डे मील योजना


Comments