नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बाबा साहब के संविधान से हर वर्ग को मिल रहा उचित सम्मान : दिलीप चतुर्वेदी
हर वर्ग को उचित सम्मान के साथ उन्होंने संविधान निर्माण में सभी तथ्यों का खुलकर वर्णन किया है
सिद्धार्थनगर / बढ़नी विकास क्षेत्र के परसा में स्थित सूर्य महाविद्यालय के सभागार में गोष्ठी का आयोजन भाजपा नेता विनीत कमलापुरी की अध्यक्षता में सपन्न हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता दिलीप चतुर्वेदी ने कहा कि संविधान के शिल्पी डॉ भीमराव अंबेडकर ने विषम परिस्थितियों में संविधान निर्माण कर भारतीय लोगों को जीवन जीने की शैली का निर्माण किया। हर वर्ग को उचित सम्मान के साथ उन्होंने संविधान निर्माण में सभी तथ्यों का खुलकर वर्णन किया है।
सूर्य महाविद्यालय परसा में आयोजित विधानसभा स्तरीय संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर सम्मान संगोष्ठी कार्यक्रम में उपभोक्ता सहकारी संघ के डायरेक्टर दिलीप चतुर्वेदी एवं विशिष्ट अतिथि रामनारायण ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के संविधान निर्माण को लेकर अपने विचार व्यक्त किया। भाजपा नेता विनीत कमलापुरी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने संविधान की रूपरेखा रची आज भारत का संविधान दुनिया के सबसे समावेशी लोकतंत्र का मजबूत आधार स्तंभ है, जिसका विजन बहुत स्पष्ट है।
डॉक्टर अंबेडकर के जीवन शैली का दर्शन कराते हुए कहा कि बाबा साहब ने समाज के शोषित,वंचित एवं पिछड़े वर्गों को भी संविधान में उचित स्थान देने का जो कार्य किया है आज इस वजह से देश में अमन चैन कायम है। कार्यक्रम संचालन शिव शक्ति शर्मा ने किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश पाठक, मंडल अध्यक्ष श्यामू गुप्ता, योगेंद्र तिवारी, पवन मिश्रा, नर्वदेश्वर , सूर्य प्रकाश पांडे, अरविंद चौधरी ,रामसेवक चौहान आदि मौजूद रहे।
siddharthnagar news political event up Dalit empowerment India Ambedkar Jayanti Program Ambedkar ideology India Surya Mahavidyalaya Parsa Ambedkar seminar UP संविधान संगोष्ठी Dr B R Ambedkar speech BJP leader event UP Constitution of India discussion Indian constitution importance Siddharthnagar कार्यक्रम Vinīt Kamalapuri speech Dilip Chaturvedi BJP Ramnarayan address seminar social justice seminar संविधान निर्माता अंबेडकर Indian democracy foundation


Comments