प्रेमिका के लिए वीरू बना आशिक... टावर पर चढ़ा, बोला- वह प्रेमिका से शादी करेगा तभी नीचे उतरूंगा...
घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
सिद्धार्थनगर | जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम कठमोरवा में सिरफिरा आशिक टावर पर चढ़ गया और अपनी प्रेमिका का नाम लेकर उसे बुलाने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर खेसरहा थाना की पुलिस भी पहुंच गई। खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम कठमोरवा में रविवार की सुबह हड़कंप मच गया, जब एक युवक प्रेम प्रपंच में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान आकाश पुत्र रामवृक्ष जमुवार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार वह सुबह करीब 9.00से 5. 40 बजे के बीच टावर पर चढ़ा और ऊपर से आवाज देकर अपनी प्रेमिका को बुलाने और उसे शादी करने की मांग कर रहा था । खेसरहा थाना क्षेत्र के कठमोरवा में सुबह एक युवक टॉवर पर चढ़ गया। वह टॉवर की सबसे टॉप वाले प्वाइंट पर पहुंच कर अपनी प्रेमिका को बुलाने और उससे शादी करने की जिद करने लगा।
सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची
प्रभारी निरीक्षक अनुप कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे, और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे । बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। काफी समझाने-बुझाने के बाद भी युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ है। वह लगातार अपनी प्रेमिका को बुला रहा था । प्रशासन लगातार बातचीत कर स्थिति पर काबू पाया और युवक को टावर से नीचे उतरवाया। पुलिस ने युवक को सुरक्षित हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी,
breaking news Hindi siddharthnagar news Local News Siddharthnagar Police Rescue Operation Uttar Pradesh Incident public disturbance case high voltage drama tower climbing incident Khesraha Police Love Drama India Viral News UP Romantic Protest India Youth News UP Katmorwa Village Emotional Drama News Love Story Drama Police Intervention India Rescue Operation Police Social Incident India Hindi Viral News


Comments