नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
दबंगों ने लाठी - डंडों और सरिया से हमला कर बुजुर्ग की हत्या , परिवार के अन्य तीन लोग गंभीर
पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर / जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के मदुवापुर गांव में 'घर में झांकने' के शक को लेकर हुए विवाद में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दबंगों ने लाठी-डंडों और सरिया से हमला किया। इस घटना में मृतक का बेटा, पत्नी और बहू भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आत्माराम (65) पुत्र शिव पूजन रविवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच अपने घर के सामने सड़क पार कर शौच के लिए जा रहा था । इसी दौरान पड़ोसी बाल गोविंद और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने आत्माराम पर लाठी, डंडे और लोहे की सरिया से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा ।
पिता को बचाने पहुंचे पुत्र शशि कपूर वर्मा, पत्नी मुन्नी देवी और बहू पूजा देवी पर भी हमलावरों ने हमला किया। उन्हें भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया , जिससे एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित पक्ष ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल आत्माराम को परिजन खेसरहा के अस्पताल ले गए। रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के बेटे शशि कपूर वर्मा ने बताया कि इस घटना की वजह दिन में हुआ एक विवाद था। रविवार को उनकी मां मुन्नी देवी छत पर कुछ काम कर रही थी। नीचे उतरते समय पड़ोसी बाल गोविंद और उसके परिवार के सदस्यों ने उन पर आरोप लगाया कि वह उनके घर की तरफ झांक रही थी। इसी बात को लेकर गाली-गलौज हुई थी। हालांकि उस समय यह मामला शांत हो गया था, लेकिन रात में यह विवाद हिंसक रूप ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप आत्माराम की हत्या हुई। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 10 दिन पहले भी दोनों परिवारों के बीच भूसा उड़कर पड़ोसी के घर पहुंचने को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि उस समय मामला ज्यादा नहीं बढ़ा, लेकिन अंदर ही अंदर तनाव रहा,जो आखिरकार इस जघन्य वारदात का कारण बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।इस मामले प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि बाल गोविंद, प्रकाश और सुनीता सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जिसमें दो बाल अपचारी शामिल हैं ,उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि अन्य नाम सामने आते हैं, तो उन्हें भी मुकदमे में शामिल किया जाएगा।
up crime news Family Assault Case उत्तर प्रदेश क्राइम न्यूज सिद्धार्थनगर हत्या कांड Siddharthnagar Murder Case Rural Crime India खेसरहा थाना Khesraha police station मदुवापुर गांव Maduvapur village बुजुर्ग की हत्या elderly man murdered lathi attack case India लाठी-डंडे से हमला एक ही परिवार पर हमला neighbor dispute murder पड़ोसी विवाद हत्या Bal Govind accused बाल गोविंद आरोपी Shashi Kapoor Verma शशि कपूर वर्मा Munni Devi मुन्नी देवी Puja Devi पूजा देवी violent dispute India domestic conflict crime


Comments