नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
अधिवक्ता की हत्या को लेकर उपजा आक्रोश, किया विरोध प्रदर्शन
अधिवक्ता की नृशंस हत्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
लालगंज, प्रतापगढ़। मिर्जापुर जिले में साथी अधिवक्ता की गोली मारकर हुई हत्या से आक्रोशित वकीलों ने सोमवार को यहां विरोध प्रदर्शन करते हुए न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया। मिर्जापुर जिले में अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या की घटना को लेकर सुबह वकीलों का तहसील गेट पर भारी जमावडा हुआ। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी महेश व रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में वकीलों ने बीती ग्यारह अप्रैल को हुई अधिवक्ता की नृशंस हत्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
संघ के अध्यक्ष अनिल महेश ने अधिवक्ता के हत्यारों को फांसी दिये जाने की मांग के साथ परिजनों को एक करोड़ रूपये मुआवजा दिये जाने की आवाज उठायी। आमसभा कर वकीलों ने न्यायिक कामकाज के बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बुज पाण्डेय व उपाध्यक्ष आशीष तिवारी ने सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर मांग उठाई। सभा का संचालन महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय ने किया। इस मौके पर विकास मिश्र, प्रमोद सिंह, राहुल तिवारी, अबरार अहमद, केके शुक्ला, विपिन शुक्ला, सुमित त्रिपाठी, सुशील शुक्ला, सत्यम त्रिपाठी, सूर्यकांत निराला आदि अधिवक्ता रहे।
up crime news उत्तर प्रदेश अपराध समाचार Law and Order UP अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम मांग कानून व्यवस्था यूपी breaking news Pratapgarh Compensation Demand 1 Crore 1 करोड़ मुआवजा मांग Pratapgarh Advocate Protest प्रतापगढ़ अधिवक्ता विरोध Lalganj Lawyers Protest लालगंज वकील प्रदर्शन Mirzapur Advocate Murder मिर्जापुर अधिवक्ता हत्या Rajeev Singh Murder Case राजीव सिंह हत्या मामला Advocate Strike UP अधिवक्ता हड़ताल यूपी Lawyer Protest India वकील विरोध भारत Advocate Security Act Demand Judicial Work Boycott न्यायिक कार्य बहिष्कार Bar Association Protest बार एसोसिएशन विरोध


Comments